
CG के कोरबा-रायगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बरसा पानी मानसून, 24 घंटे में पूरा प्रदेश कवर करेगा, उत्तर छत्तीसगढ़ में अलर्ट
By Dinesh chourasiya
कोरबा और रायगढ़ में दोपहर के बाद मौसम बदला और तेज बारिश हो रही है। एक तरफ जहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई जगहों पर जलभराव हो गया है। बता दें कि पिछले 25 दिनों से बस्तर में अटका मानसून आज रायपुर से होते हुए सरगुजा पहुंचा है।
मौसम विभाग ने उत्तरी हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 8 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। इनमें गौरेला-पेंड्रा-मारवाही, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल है।







वहीं रायपुर-दुर्ग समेत 10 जिलों में अंधड़ और बिजली गिरने का यलो अलर्ट है। अन्य जिलों में सिर्फ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते प्रदेश के औसत तापमान में भी 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सोमवार को 36.2 डिग्री सेल्सियस के दुर्ग सबसे गर्म रहा, जबकि 21 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे ठंडा रहा।
बारिश की तस्वीरें देखिए







