
दुर्ग जिले क्षेत्र में दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार • 14 नग मोबाईल, 8 नग पावर बैंक , 2 नग स्मार्ट वॉच एवं चोरी में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन बरामद • चोरी का मोबाईल खरीददार सहित कुल 02 आरोपी गिरफ्तार • आरोपियों के कब्जे से 02 लाख 70 हज़ार का बरामद
By Dinesh chourasiya
दिनांक 11/06/2025 के मध्यरात्रि जयश्री मोबाईल दुकान खुडमुड़ा रोड़ अमलेश्वर में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा शटर का ताला तोड़कर शटर उठाकर दुकान के अन्दर प्रवेश कर नये व पुराने मोबाईल सेट, पावर बैंक, स्मार्टवॉच चोरी की घटना घटित की गई थी। प्रार्थी सुनील टिमरे की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में दिनांक 12/06/2025 को अपराध क्रं. 65/2025 धारा 331(4) , 305 (4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्व किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा नकबजनी की घटना के आरोपी को पता तलाश कर चोरी की गयी सामग्री बरामद करने हेतु थाना अमलेश्वर व एसीसीयू को निर्देशित किया गया था। लगायी गई टीम ने सुरागरशी करते हुये सीसीटीवी फुटेज को खंगाला मुखबीर सक्रिय किये संदेहियो की जांच की इसी क्रम में चिरपिरा भाठागांव टाइल्स मजदूर प्रेम साहू आ0 खुमान साहू उम्र 19 साल की गतिविधियां संदिग्ध पाये जाने पर संघन पूछताछ किया गया तब प्रेम साहू ने दिनाक 11/06/2025 की रात्रि मोबाईल दुकान का ताला सरिया से तोड़कर शटर उठाकर शटर र्में इंट पत्थर टिकाकर दुकान में प्रवेश कर मोबाईल पावर बैंक़ साउण्ड बाक्स चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा में फोटो ना आये इसलिये उसके कैमरा के सामने साईन बोर्ड़ रख दिया था। आरोपी की निशादेही पर 5 नये , 9 पुराने कुल 14 नग मोाबईल फोन 8 पावर बैंक , 2 स्मार्टवॉच एक स्पीकर जुमला कीमती करीब 2 लाख 70 हज़ार का सामान बरामद किया गया है घटना में प्रयुक्त राड़ सरिया व एक्टिवा वाहन भी जप्त की गयी है। मोबाईल खरीद दार खिलेश पिता गंगाराम साहू उम्र 25 साल पर चोरी का समान बेईमानी से खरीदने पर कार्यवाही की गई है।







आरोपियों के नाम:-
1. प्रेम साहू उम्र 19 साल
2. खिलेश साहू उम्र 25 साल खरीददार




