Uncategorized

CG में सांड ने महिला को पटककर मार-डाला, 2 सांडों को लड़ते देख भागी, उसी तरफ दौड़ पड़े सांड पेट-सीने में गंभीर चोटें आईं

By Dinesh chourasiya

गरियाबंद जिले में सांड के हमले से एक महिला की मौत हो गई। मैनपुर ब्लॉक के ग्राम सारनाबहाल में रविवार (15 जून) को बीच रास्ते में 2 सांड लड़ रहे थे। तभी महिला वहीं से गुजर रही थी। उसी वक्त एक सांड महिला की तरफ दौड़ गया और उसे पटककर मार डाला। घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

जिसमें देखा जा सकता है कि हमले के बाद पीलाबुड़ू (35) सड़क पर फेंका गई। पेट और सीने में गहरी चोट आने के कारण मौके पर ही महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है, घटना महिला के घर के पास की ही है, वह सामान लेने दुकान गई थी और लौट रही थी। सड़क पर मवेशियों को लड़ते देखा तो तेजी से भागने की कोशिश की तभी एक सांड ने हमला कर दिया। वहां और भी लोग बच्चे मौजूद थे, वे स्थिति को देखते हुए सेफ जगह चले गए।

महिला जल्द से जल्द निकलने की कोशिश कर रही थी, तभी चपेट में आ गई।

तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गए, मृत घोषित

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड के अटैक से महिला के पेट और सीने में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे वहीं पर वह बेसुध होकर गिर पड़ी थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

7 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, पीलाबुड़ू की शादी 7 साल पहले हुई थी। ससुराल बिरीघाट था। तीन साल पहले पति ने आत्महत्या की थी। तब से वह मायके सरना बहाल के वार्ड नंबर 6 में रहती थी।

वहां और भी लोग मौजूद थे, जो स्थिति को देखते हुए साइड चले गए।

आवारा मवेशियों पर की रोकथाम की मांग

इस घटना के बाद एक बार फिर आवारा पशुओं की समस्या को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कई बार चेताया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब मांग उठ रही है कि जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई हो और आवारा मवेशियों की रोकथाम के लिए योजना बने।

…………………………..

Related Articles

Back to top button