Uncategorized

छत्तीसगढ़ में ट्रेन से कटे झारखंड के 2 मजदूर:साथियों के सामने से ऊपरी से गुजरी ट्रेन; थककर ट्रैक पर ही सोए, टुकड़ों में बंटे शरीर 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में झारखंड से काम की तलाश में दल्लीराजहरा पहुंचे 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुरुआती जांच के अनुसार कुल 11 मजदूर ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे। इसी दौरान थकावट के कारण 4 मजदूर पटरी पर ही सो गए।

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे कुसुमकसा से दल्लीराजहरा के बीच एक ट्रेन गुजरी। जिससे 2 मजदूरों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। जबकि नींद से जागकर भागने की कोशिश में 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें-

ट्रेन से कटकर युवकों के शरीर के कई हिस्से हो गए, जो ट्रैक के आसपास पड़े मिले।
मंगलवार सुबह करीब 4 बजे हादसा हुआ, थक कर मजदूर ट्रैक पर ही सो गए थे।

11 मजदूर पहुंचे थे दल्लीराजहरा, 7 आगे निकल चुके थे

पुलिस के अनुसार झारखंड से आए 11 मजदूर दल्लीराजहरा पहुंचे थे और सभी पटरी के सहारे पैदल चलते हुए अपने सामान के साथ आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान थकान की वजह से चार मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही सो गए, जबकि बाकी 7 मजदूर उनसे कुछ दूरी पर आगे निकल चुके थे।

जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो सोए हुए साथियों को आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही वहां 2 युवकों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई।

हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 2 गंभीर रूप से घायल हैं।

कई हिस्सों में बिखर गया शरीर, पटरी पर फैला था सामान

हादसे की सूचना मिलते ही जब रेलवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो दृश्य बेहद भयावह था। ट्रेन से कटने के कारण दोनों युवकों के शव कई हिस्सों में बंट चुके थे, जबकि 2 अन्य युवक पटरी के किनारे तड़पते हुए मिले। आसपास उनका सामान, मोबाइल और बैग बिखरे पड़े थे। जिन्हें दल्लीराजहरा पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है।

ट्रेन से कटने से युवक का शरीर 2 हिस्सों में बंट गया।

दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर, घायलों का चल रहा इलाज

दल्लीराजहरा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घायल मजदूरों ने बताया कि वे झारखंड से आए हैं।

पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और अन्य मजदूरों से पूरी जानकारी ली जा रही है। मृतकों के शवों को मरच्यूरी में शिफ्ट कर दिया गया है और मामले की जांच प्रक्रिया जारी है।

मृतकों के नाम-

  • कृष्णा राय, उम्र -20 वर्ष, निवासी-लक्ष्मणपुर, थाना-चपचाची, जिला-धनबाद, झारखंड
  • ढिल्लू राय, उम्र-19 वर्ष, निवासी-लक्ष्मणपुर, थाना-चपचाची, जिला-धनबाद, झारखंड

Related Articles

Back to top button