Uncategorized

CG में शहीद ASP का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि:पत्नी ने रोते हुए सैल्यूट किया

By Dinesh chourasiya

सुकमा नक्सल IED ब्लास्ट में शहीद हुए ASP आकाश राव का अंतिम संस्कार किया गया। रायपुर के महादेवघाट मुक्तिधाम में बेटे ने मुखाग्नि दी। परिजन, पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान वहां मौजूद नक्सल ऑपरेशन के चीफ IPS विवेकानंद ने कहा कि आकाश का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।

इससे पहले शहीद गिरिपुंजे को माना पुलिस बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पत्नी ने रोते हुए सैल्यूट किया, वहीं मां-पिता बिलखते रहे। सीएम साय उनके मंत्रियों और अफसरों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम यात्रा के दौरान रास्ते भर “जब तक सूरज चांद रहेगा, आकाश तेरा नाम रहेगा” के नारों” की गूंज रही। अंतिम यात्रा में कलेक्टर के साथ कई अफसर और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

शहीद आकाश राव गिरिपुंजे रायपुर के रहने वाले थे। वह सुकमा में एडिशनल एसपी के पद पर पदस्थ थे। रायपुर के कुशालपुर इलाके में उनका पूरा परिवार रहता है। उनके माता-पिता पत्नी दो छोटे बच्चे यहीं रहते थे।

बुधवार को शहीद ASP की 6 साल की बेटी नव्या का जन्मदिन है। पूरा परिवार इस जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की तैयारी में लगा हुआ था। आकाश भी सुकमा से बेटी के जन्मदिन में आने वाले थे मगर अब सब कुछ बदल चुका है।

शहीद के अंतिम संस्कार की तस्वीरें देखिए-

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद ASP आकाश राव गिरिपुंजे।
महादेव मुक्तिधाम में शहीद गिरिपुंजे को सलामी फायरिंग दी गई।
पार्थिव देह मुक्तिधाम पहुंचने के बाद शहीद को लास्ट सैल्यूट दिया गया।
शहीद आकाश राव गिरिपुंजे की पत्नी ने सैल्यूट कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
शहीद की मां पार्थिव देह पर सिर रखकर बिलखती रही।
अंतिम विदाई के दौरान शहीद आकाश राव के पिता बिलखते रहे।
माना पुलिस बटालियन में शहीद आकाश राव गिरिपुंजे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
सीएम साय, दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा और रमन सिंह ने पार्थिव देह को कांधा दिया।
सीएम साय ने शहीद आकाश राव गिरिपुंजे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Back to top button