Uncategorized

भिलाई में PM मोदी पर अश्लील टिप्पणी को लेकर बवाल BJP कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा, हिरासत में कांग्रेस नेता; बिलासपुर में भी पूर्व-विधायक पर FIR

By Dinesh chourasiya

-भिलाई जिले में ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर फेसबुक पोस्ट पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेताओं ने मंगलवार रात जमकर बावल किया। उन्होंने वैशाली नगर थाने जाकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजमोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

वैशाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर बृजमोहन सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब तक कांग्रेस नेता को हिरासत में नहीं लिया भाजपा नेता देर रात तक थाने में हंगामा करते रहे। वहीं बिलासपुर जिले में भी कांग्रेस के पूर्व विधायक अरूण तिवारी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

अरूण तिवारी ने भी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। भाजपा कार्यकर्ता ने इसकी शिकायत की है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

भिलाई में पुलिस ने कांग्रेसी नेता को हिरासत में लिया

आपको बता दें कि 3 दिन पहले किसी ईश्वर दुबे नाम के व्यक्ति ने अपने फेसबुक में ऑपरेशन सिंदूर और भाजपा को लेकर गलत टिप्पणी की थी। उस पोस्ट पर इस पर टिप्पणी करते हुए बृजमोहन सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अश्लील टिप्पणी पोस्ट कर दी।

जैसे ही इस बात की जानकारी भाजपा नेताओं को हुई, उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। शरद गुप्ता, नितेश मिश्रा, स्वीटी कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता वैशाली नगर थाने मंगलवार रात पहुंच गए। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दी और मामला दर्ज करने की मांग की।

भाजपा नेताओं की शिकायत पर पुलिस दर्ज किया केस।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने उनकी FIR दर्ज की और रात में ही कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को हिरासत में लिया। इसके बाद भाजपा नेता शांत हुए और वहां से लौटे।

कांग्रेस ने कार्रवाई का किया विरोध

कांग्रेस के भिलाई जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर का कहना है कि सभी कांग्रेसी नेता वैशाली नगर थाने आए हैं। वो लगातार पुलिस से पूछ रहे हैं कि बृजमोहन सिंह ने क्या पोस्ट किया है, क्या गलती की है। पुलिस ये भी नहीं बता रही है कि उन्हें क्यों गिरफ्तार कर रखा कहा है। उनके बच्चे परेशान हैं, सारे लोग परेशान है।

पुलिस किसी के दबाव में काम कर रही है। थाने में आकर हम पुलिस से पूछ रहे हैं कि वो किस आरोप में उन्हें हिरासत में ले रहे हैं। यदि पुलिस संतोष जनक जवाब नहीं देती को आगे इस पर कांग्रेस कड़ा रुख लेगी।

बिलासपुर में कांग्रेस पूर्व विधायक अरुण तिवारी पर मामला दर्ज।

बिलासपुर में कांग्रेस पूर्व MLA पर केस

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत के 26 पर्यटकों की मौत के बाद पाकिस्तान में आतंकियों के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणी की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने फेसबुक वॉल से यह पोस्ट डिलीट कर दिया है।

पत्रकार ने फेसबुक वॉल में किया शेयर

उनके इस पोस्ट को पत्रकार प्रवीण भट्टाचार्य ने अपने फेसबुक वॉल पर लगाकर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ उनकी भाषा की मर्यादा को आपत्तिजनक बताते हुए पोस्ट किया। अपनी पोस्ट में पूर्व विधायक ने सेना की ओर से चलाए गए आपरेशन सिंदूर और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अश्लील शब्दों का प्रयोग किया है। साथ ही प्रधानमंत्री की पत्नी के खिलाफ टिप्पणी की है।

पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज की FIR

पन्ना नगर में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता रंजीत सिंह यादव (35) ने पूर्व विधायक अरुण तिवारी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। युवक ने उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जो सेना और देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ है। इस तरह की टिप्पणी की है वह शर्मसार करने वाली है।

युवक ने पूर्व विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने अरूण तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button