Uncategorized
दुर्ग में नशीली टेबलेट बेचते 4 आरोपी गिरफ्तार ग्राहक की कर रहे थे तलाश, भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवा, मोबाइल और कई सामान जब्त
By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस ने लोगों को प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल टेबलेट 319 नग, बिक्री रकम 700, 3 मोबाइल और स्कूटी जब्त किया है।
एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि लुक एंड साइन फैमिली सेनलून कातुल-बोर्ड के पास कुछ लोग नशे की टैबलेट लेकर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। एसपी के निर्देश पर तुरंत एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम लुक एंड साइन फैमिली सेलून के पास पहुंची।







मुखबिर के बताए हुलिया के अनुसार वहां पर चार आरोपी संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। पुलिस ने उनके ऊपर नजर बनाकर रखी। जब उन्होंने लोगों को टेबलेट बेचते हुए देखा तो उसके बाद उनकी घेराबंदी की गई।
ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
- संतोष चंद्राकर (43) निवासी सिंधी धर्मशाला के पीछे वार्ड 24 सिन्धी कालोनी, थाना मोहन नगर दुर्ग
- सोमनाथ पाण्डेय (24 साल) निवासी रजत होम के सामने वार्ड 59 हरि नगर, थाना मोहन नगर दुर्ग
- लिंगराज उर्फ सोनू यादव (23 साल) निवासी रजत होम के सामने हरि नगर थाना मोहन नगर दुर्ग
- मनीषा मखीजा पति अमित मखीजा (38 साल) निवासी शनि मंदिर के सामने वार्ड 10 शंकर नगर थाना मोहन नगर दुर्ग
आरोपियों के पास से सामान जब्त




- एक एक्टीवा स्कूटी ग्रे कलर सीजी 07 बीआर 6209 कीमती 40,000 रुपए
- स्पा-ट्रेनकन प्लस नशीली प्रतिबंधित कैप्सूल दवा 35 स्ट्रीप कीमती 4,600 रुपए
- अल्प्राजोलम टेबलेट 45 नग कीमती 450 रुपए
- बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 700 रुपए
- 3 नग विभिन्न कम्पनी के मोबाइल 30 हजार रुपए




