Uncategorized

CG में लड़कियों के अंडरवियर चुराने का मामला आया सामने चोर चुपके से आता, बाहर सूख रहे अंडरगारमेंट्स लेकर भाग जाता; लड़कियां 2 साल से परेशान थीं चोर से 

By Dinesh chourasiya

सरगुजा के मैनपाट में महिलाओं और लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी करते एक युवक CCTV में कैद हुआ है। वेदांता स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के ट्रेनिंग सेंटर में लड़कियां और महिलाएं 2 साल से अंडर गारमेंट्स चोरी की समस्या से परेशान थीं। ट्रेनिंग सेंटर में करीब 40 से 45 लड़कियां हैं।

लगातार अंडर गारमेंट्स की चोरी होने की शिकायतों के बाद ट्रेनिंग सेंटर प्रबंधन ने CCTV कैमरे लगवाए। शनिवार शाम अंडर गारमेंट्स की चोरी करते हुए युवक कैमरे में कैद हो गया। मामले की शिकायत कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराई गई है।

3 महीने का होता है एक बैच

जानकारी के मुताबिक, मैनपाट के रोपाखार में वेदांता की ओर से संचालित स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के तहत सिलाई का कार्य सिखाया जाता है। यहां हर 3 महीने के बैच में 45 से 50 युवतियां और महिलाएं सिलाई की ट्रेनिंग लेने के लिए आती हैं।

सिर्फ अंडर गारमेंट्स चुराता है युवक।

2 सालों से गायब हो रहे थे अंडर गारमेंट्स

पिछले 2 सालों में अलग-अलग बैच की युवतियों और महिलाओं ने मामले की शिकायत की। सिलाई सेंटर में रहने वाली महिलाओं और युवतियों को ट्रेनिंग के दौरान रहने की सुविधा भी दी जाती है। ट्रेनी नहाने के बाद कपड़े बाहर सुखाते हैं।

सेंटर में अंडर गारमेंट्स की चोरी की शिकायतों को देखते हुए कुछ दिनों पहले CCTV कैमरे इंस्टॉल कराए गए थे। शनिवार को फिर से ट्रेनिंग सेंटर में युवतियों और महिलाओं के अंडर गारमेंट्स की चोरी हो गई। चोरी की शिकायत के बाद CCTV कैमरे के फुटेज की जांच की तो अंडर गारमेंट्स की चोरी करता एक युवक दिखा।

थाने में शिकायत, युवक की पहचान नहीं

CCTV फुटेज सामने आने पर इसकी शिकायत कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराई गई है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक सिर्फ अंडर गारमेंट्स क्यों चुराता है, इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है। महिलाओं और युवतियों के अन्य कपड़े चोरी नहीं किए गए हैं।

कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी नवल किशोर दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी FIR दर्ज नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button