Uncategorized

भिलाई में कृषकों के बचत खाता से करोड़ों की हेरा फेरी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया  सेवा सहकारी समिति ग्राम सोमानी का मामला* रोपियों द्वारा 10311263/- रुपए की किया गया था हेरा फेरी

By Dinesh chourasiya

 

 

 

*सेवा सहकारी समिति ग्राम सोमनी के कृषकों के खाता में हेराफेरी कर प्रबंधक नीति दीवान, सहायक प्रबंधक गजानंद शिर्के, अतिरिक्त कर्मचारी गोपाल वर्मा के द्वारा राशि 103,11,263/-रूपये (अक्षरी एक करोड तीन लाख ग्यारह हजार दो सौ तिरसठ रूपये) का गबन किए जाने* के संबंध में प्रार्थी सुरेन्द्र सिंह भुवाल जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक *पुरानी भिलाई के शाखा प्रबंधक की लिखित आवेदन पर थाना पुरानी भिलाई मेंअपराध क्रमांक 570/24, धारा 420,406,408,409,34* *भारतीय दण्ड संहिता* पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की विवेचनाक्रम में कृषकों के खाता में हेराफेरी कर राशि गबन करने में संलिप्त *आरोपी गजानन शिर्के एवं गोपाल वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार किये है।* आरोपियों को *गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।*

उक्त कार्रवाई में न निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी थाना पुरानी भिलाई, उप निरीक्षक सुभाष लाल,सहायक उप निरीक्षक हिरामन रामटेके, आरक्षक राजकुमार सिंह, आरक्षक बंटी सिंह, आरक्षक अरविंद मेढे, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक ईश्वर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

*गिरफ्तार आरोपी* –
(01) गजानंद शिर्के
(02) गोपाल वर्मा

Related Articles

Back to top button