Uncategorized

दुर्ग के उतई में घर में लगी आग, बुजुर्ग जिंदा जला:पैरालिसिस पीड़ित होने से नहीं भाग सका और अंदर ही हो गया खाक

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के उतई थाना अंतर्गत ग्राम परसाई में एक घर में आग लगई गई। आग लगने से घर के अंदर लेटा पैरालिसिस पीड़ित 65 साल के बुजुर्ग की जलने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता एएसपी पद्मश्री तवंर ने बताया की घटना शनिवार रात की है। उन्हें सूचना मिली थी कि परसाई गांव में आग लग गई है। तुरंत दमकल को सूचित किया गया। इसके बाद उतई पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां जाकर पाया कि घर के अंदर बुजुर्ग शिव प्रसाद खिलाड़ी है।

आग में जलने से बुजुर्ग की मौत

जब आग पर काबू पाया गया और अंदर जाकर देखा गया तो शिव प्रसाद पूरी तरह से जल चुका था। उसके झुलसे हुए शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। बुजुर्ग की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में आग कैसे लगी इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।

घर का सारा सामान जला

घटना के समय घर पर नहीं था कोई

पुलिस ने पूछताछ में पाया कि शिव प्रसाद पैरालिसिस ग्रस्त है, इसलिए वो घर पर ही पड़ा रहता था। उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। जब घर में आग लगी तब घर में कोई नहीं था। लकवाग्रस्त होने से बुजुर्ग भाग नहीं सका और उसकी मौत हो गई।

शार्ट सर्किट से लगी आग

एएसपी तंवर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया है कि घर में आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग धीरे धीरे करके फैल गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

Related Articles

Back to top button