
भिलाई में झपटमारी करने वाला एक आरोपी एवं तीन विधि से संघर्षत बालक पकड़ाए एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड पर दो अलग-अलग लोगो से झपटमारी का मामला आरोपी से 02 मोबाईल, 01 लेडिस बैग व नगदी 200 रूपये जप्त*
By Dinesh chourasiya
प्रार्थी टेक प्रताप बंजारे* निवासी श्याम नगर केम्प-2 भिलाई द्वारा *थाना जामुल उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया* कि *दिनांक 16.05.2025 की रात्रि 08.00 बजे* करीबन अपनी *बहन को लेकर शिवपुरी छोड़ने जा* रहा था कि *एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड के पास कुछ लड़के* खडे़ थे जो आये और *धक्का देकर प्रार्थी की बहन का बैग, मोबाईल झपट कर लेकर भाग गये।*







इसी तरह *दिनांक 16.05.2025 की रात्रि 08.15 बजे प्रार्थी गणेश राम निषाद* निवासी शिवपुरी जामुल द्वारा अपनी *ड्यूूटी कर घर जा रहा था कि एसीसी अंडर ब्रिज के आगे नहर रोड* के पास *कुछ लड़के आये और मोबाईल झपट कर ले गये*। प्रार्थियो की रिपोर्ट पर *थाना जामुल में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया*।
*जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में ले कर त्वरित कार्यवाही* करते हुए संदेहियों की पता तलाश में लग गई। हुलिया के आधार पर संदेही *रूपेश भारती उर्फ तोता* को पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना *जुर्म स्वीकार करते हुए अपने तीन विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर घटना कारित करना बताया* एवं झपटमारी किये बैग व मोबाईल को बरामद कराया। *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया एवं विधि सं संघर्षरत बालको के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया*।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि केशेन्द्र चैहान, बेनी सिंह राजपूत, आरक्षक जी. सामवेल का विशेष योगदान रहा।




*की गई कार्यवाही* :-*
अपराध क्रमांक:- 328/2025 एवं 329/2025
धारा:- 304(2) बीएनएस
जप्ती:- 02 नग मोबाईल, 01 लेडिस बैग एवं नगदी रकम 200 रूपये
गिरफ्तार आरोपी:- रूपेश भारती उर्फ तोता एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक




