Uncategorized

CG में गर्लफ्रेंड का न्यूड VIDEO इंस्टाग्राम में वायरल कर लगाई फांसी प्रेमिका पहुंची थाने; पुलिस से युवक बोला-आखिरी बार बात करा दो नहीं तो मर जाऊंगा

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का न्यूड वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड पर शक करता था, जिससे दोनों में लड़ाई होती थी। मामला कोनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवक ने मरने से पहले पुलिस से कहा था कि मेरी गर्लफ्रेंड से एक बार बात करा दीजिए, नहीं तो मर जाऊंगा, लेकिन युवती ने बात करने से मना कर दिया था। इसके कुछ देर बाद ही युवक ने आत्महत्या कर ली।

कुछ महीने पहले हुई थी मुलाकात

दरअसल, देवनगर निवासी संदीप पाड़े (22) मोहल्ले की 21 साल की लड़की से प्रेम करता था। कुछ महीने पहले ही उनकी मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती हो गई। फिर दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। मिलना-जुलना भी शुरू हो गया।

इस दौरान संदीप ने अपनी प्रेमिका का अपने मोबाइल पर न्यूड वीडियो बना लिया। इसकी जानकारी होने पर युवती ने उसे वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन युवक ने वीडियो डिलीट करने से मना कर दिया। युवती वीडियो डिलीट करने दबाव बनाती रही, लेकिन संदीप नहीं माना।

दूसरे से अफेयर के शक में वायरल किया वीडियो

संदीप की हरकतों से नाराज होकर युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी, जिसके बाद संदीप उससे बात करने की कोशिश करता रहा। इस दौरान उसे शक हुआ कि युवती का किसी दूसरे लड़के से अफेयर हो गया है। इसी वजह से संदीप ने अपनी प्रेमिका को बदनाम करने के लिए गुरुवार की सुबह उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

युवती पहुंची थाने, केस दर्ज कराने पर किया सुसाइड

वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही युवती गुरुवार दोपहर केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान पुलिस ने युवक को कॉल कर थाने बुलाया।

वहीं, संदीप ने आखिरी बार युवती से बात कराने कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। इस दौरान संदीप ने अपनी जान देने की धमकी भी दी, लेकिन पुलिसवालों को लगा कि वह युवती को धमकाने के लिए ऐसा कह रहा है। इसके बाद युवक अपने घर के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बॉडी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए परिजन

इस दौरान युवक के सुसाइड करने की जानकारी परिजनों को हो गई। उन्होंने आनन-फानन में पेड़ से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं मामले की जांच जारी है।

………………………

Related Articles

Back to top button