जैसलमेर से पाकिस्तान कॉल करने वाले 12 संदिग्ध गिरफ्तार:भारत-पाक बॉर्डर से 4 को पकड़ा; बाड़मेर में धमाका, रिहायशी इलाके में बम मिला
By Dinesh chourasiya
भारत-पाकिस्तान से तनातनी के बीच रविवार सुबह जैसलमेर के सदर इलाके के पोहड़ा गांव में पुराने हैंड ग्रेनेड व कुछ जंग लगे कारतूस मिले। बाड़मेर में तड़के धमाके के साथ आसमान से संदिग्ध वस्तु गिरी है, जिसे सेना ने कब्जे में ले लिया है।
जैसलमेर के SP सुधीर चौधरी ने बताया- भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 4 संदिग्धों को पकड़ा गया है। सीमा पार पाकिस्तान में कॉल करने वाले हमारे रडार पर हैं। ऐसे ही मामले में शामिल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।







उधर, 10 मई को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जैसलमेर में थे। यहां उन्होंने सिविल डिफेंस की टीम और आम जन के साथ बंकर में समय बिताया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री भारत-पाकिस्तान हमले से जुड़े अपडेट्स लेते रहे।
उन्होंने कहा- भारत की ओर आंख उठाकर देखने वालों को पहले भारतीयों का जज्बा देख लेना चाहिए। इतने से ही वे जान जाएंगे कि जो हम पर आंख उठाएगा, वो फिर कभी देख न पाएगा।
युद्ध के हालात को देखते हुए रेलवे ने राजस्थान से संबंधित 16 ट्रेनों को पूरी तरह और 11 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने की घोषणा की थी। अब इन ट्रेनों को बहाल किया गया है।




राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में रविवार को बाजार खुल गए हैं। जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर में सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल है।

आधी रात तक रह-रहकर धमाके होते रहे सीजफायर (युद्धविराम) के बाद शनिवार देर रात तक पाकिस्तानी ड्रोन का हमला बॉर्डर से सटे राजस्थान के कई इलाकों में होता रहा। जैसलमेर में शनिवार आधी रात तक रह-रहकर धमाकों की आवाज आती रही।




