डोनाल्ड ट्रम्प बोले- भारत-पाकिस्तान युद्ध विराम को राजी रातभर दोनों देशों को समझाया, समझदारी भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं
By Dinesh chourasiya

भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। यह दावा यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किया। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, ‘रात यूएसए की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह हमले रोकने के लिए तैयार हो गए हैं। मैं दोनों देशों को कॉमनसेंस, समझदारी से भरा फैसला लेने के लिए बधाई देता हूं।’

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा, ‘पाकिस्तान और भारत ने तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम पर सहमति जताई है। पाकिस्तान ने हमेशा अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किए बिना क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किया है।’








अमेरिकी विदेश मंत्री ने बुधवार रात भारत-पाक से बात की थी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बुधवार रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की। उन्होंने दोनों देशों से तनाव कम करने और दक्षिण एशिया में शांति स्थापित को लेकर मिलकर काम करने की अपील की थी।
आतंकवाद की निंदा की, लेकिन भारत को संयम बरतने को भी कहा अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने बताया कि मार्को रूबियो ने जयशंकर से फोनकॉल पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के लिए शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका भारत के साथ है। हालांकि, उन्होंने यह भी सलाह दी कि भारत जो इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ बताने और जवाबी कार्रवाई की मांग करने में सावधानी बरते।
वहीं, टैमी ब्रूस ने बताया प्रधानमंत्री शरीफ से फोन पर बातचीत के दौरान रूबियो ने पाकिस्तान से 22 अप्रैल को कश्मीर में हुए हमले की निंदा करने और जांच में सहयोग करने को कहा। अमेरिकी विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी अधिकारियों से इस हमले की जांच में पूरी तरह सहयोग करने का अनुरोध किया था।




भारत-पाकिस्तान जंग के हालात पर हर अपडेट पढ़िए नीचे ब्लॉग में…
लाइव अपडेट्स
भारत-पाक के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर बातचीत हुई।
आज दोपहर पाक DGMO ने बातचीत की पहल की, जिसके बाद चर्चा हुई और सहमति बनी। किसी अन्य मुद्दे पर किसी अन्य स्थान पर बातचीत करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।
अमेरिकी विदेश मंत्री और उप-राष्ट्रपति ने मोदी से बातचीत की
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैं खुद पिछले 48 घंटों से भारत-पाकिस्तान के अफसरों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री आसिम मुनीर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से बातचीत कर रहे हैं। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पाकिस्तान और भारत की सरकार तुरंत युद्धविराम के लिए राजी हो गई हैं। दोनों देश निष्पक्ष मंच पर विवादों का निपटारा करने के लिए बातचीत को तैयार हो गए हैं। हम मोदी और शहबाज शरीफ तारीफ करते हैं कि उन्होंने बुद्धिमत्ता से शांति का रास्ता चुना।
ट्रम्प ने लिखा- मैं सीजफायर के लिए भारत-पाकिस्तान को बधाई देता हूं
डोनाल्ड ट्रम्प ने X पर लिखा- अमेरिका ने मध्यस्थता करते हुए देर रात तक बात की। मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तुरंत और पूरी तरह युद्धविराम के लिए राजी हो गए हैं। मैं दोनों देशों को अपना कॉमन सेंस और बुद्धिमत्ता इस्तेमाल करने के लिए बधाई देता हूं। इस विषय पर ध्यान देने के लिए आपका शुक्रिया।




