Uncategorized

बिलासपुर में कांग्रेस की ‘स्वास्थ्य न्याय यात्रा’:अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन, FIR की मांग, सिंहदेव बोले-पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर में पदस्थ रहे अपोलो अस्पताल के फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र विक्रमादित्य यादव के साथ ही प्रबंधन के खिलाफ कांग्रेस ने हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। इसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी आज स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकाली। कांग्रेस और युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपोलो प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि, प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी गिरावट आई है। इसलिए कांग्रेस ने यह यात्रा निकाली है। डॉक्टर के पास मान्यता डिग्री नहीं थी, वो काम कैसे कर रहे थे। वहीं, पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर बहुत काम करने की जरूरत है।

प्रदेश में नकली गोली, नकली दवाएं और नकली डॉक्टर भी- बैज

पीसीसी चीफ दीपक बैज का कहना है कि, यह यात्रा प्रदेश में बिगड़ी स्वास्थ्य को लेकर है। स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से वेंटिलेटर पर है। नकली गोली, नकली दवाएं और यहां तक की नकली डॉक्टर भी हो गए हैं। आम जनता भगवान भरोसे चल रही है।

जनता के लिए सरकार को जगाने का काम करेंगे- देवेंद्र

भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव का कहना है कि, प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है। सरकार को चेतावनी दी है कि व्यवस्था सही करिए। वरना कांग्रेस इसी तरह मैदान में लड़कर आम लोगों के लिए आपको जगाने का काम करेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य न्याय यात्रा अपोलो चौक से शुरू होकर चिंगराजपारा, रामायण चौक, मेला चौक, जबड़ापारा, पुराना पुल, देवकीनंदन चौक, चांटापारा होते हुए नेहरू चौक पहुंची। जहां सभा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button