Uncategorized

भारत ने पाकिस्तानी पीएम शरीफ का यूट्यूब चैनल ब्लॉक किया:4 क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद; खड़गे बोले- पहलगाम हमले पर सरकार की रणनीति साफ नहीं

By Dinesh chourasiya

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिया। इसके अलावा क्रिकेटर बाबर आजम, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी के इंस्टाग्राम अकाउंट भी बंद कर दिए हैं।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की मीटिंग में कहा कि हमले पर सरकार की रणनीति साफ नहीं है, जबकि पूरा विपक्ष सरकार के साथ है।

इस बीच, पाकिस्तान ने 2 दिन बाद वाघा बॉर्डर खोल दिया है। 30 अप्रैल से बॉर्डर बंद कर दिया था। इसके बाद कई पाक नागरिक स्वदेश नहीं लौट पाए थे। आज 21 पाक नागरिकों को देश लौटने की इजाजत दी गई। ये लोग वीजा सस्पेंड होने के बाद भारतीय सीमा में फंसे थे।

पहलगाम की ​​​बायसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों की गोलीबारी में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button