Uncategorized

अजमेर के होटल में आग, बच्चे सहित चार जिंदा जले:मां ने मासूम को खिड़की से फेंका, 5वीं मंजिल तक पहुंची आग, चार की हालत गंभीर

By Dinesh chourasiya

अजमेर के होटल में लगी आग में 4 साल के बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। डेढ़ साल के बच्चे सहित 4 लोग झुलसे हैं। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, तेजी से फैलती आग की चपेट में एक अन्य बच्चा भी आ गया था। मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया। वह मामूली रूप से झुलसा है।

डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में सुबह करीब 8 बजे आग लगी। देखते ही देखते आग होटल की 5वीं मंजिल तक पहुंच गई। होटल में बड़ी संख्या में जायरीन ठहरे हुए थे। इन लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई है।

चार की हालत गंभीर जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया ने बताया- झुलसे हुए आठ लोग लाए गए थे। इनमें से चार की मौत हो गई। 4 की हालत गंभीर है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। 15 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर लाया गया है। हॉस्पिटल में एडमिट चार में से एक व्यक्ति 90 प्रतिशत तक झुलस गया है। बाकी तीन 50 और 60 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

हादसे की 3 तस्वीरें देखिए…

तस्वीर, उस वक्त की है जब धमाके की आवाज के साथ आग लगी थी। स्थानीय लोगों ने बाहर आकर देखा तो चौंक गए। होटल आग से घिरा था।
अजमेर के डिग्गी बाजार स्थित नाज होटल में गुरुवार सुबह आग भड़की तो होटल की चौथी मंजिल से दूसरी बिल्डिंग पर कूदकर जान बचाई।
होटल में लगी आग चौथे मंजिल तक पहुंची तो वहां से एक युवक कुछ इस तरह कूदा। वह सीधे नीचे गली में आकर गिरा।

रास्ता संकरा, बचाव कार्य में परेशानी होटल तक पहुंचने का रास्ता संकरा है। इसलिए बचाव कार्य में काफी परेशानी आ रही है। रेस्क्यू के दौरान कई पुलिस कर्मियों और दमकलकर्मियों की भी तबीयत बिगड़ गई है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ सहित पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद हैं। होटल पांच मंजिला है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

धमाके के साथ लगी आग प्रत्यक्षदर्शी मांगीलाल कलोसिया ने बताया- AC फटने की आवाज आई थी। मैं और मेरी पत्नी भागकर बाहर आ गए थे। इसके बाद टैक्सी ड्राइवर को बुलाया। फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद आई थी। हमने बाहर से कांच तोड़े। एक महिला ने अपने बच्चे को ऊपर से मेरी गोद में फेंका। वह भी कूदने लगी तो हमने मना किया। एक अन्य युवक भी खिड़की से कूद गया। उसके सिर में चोटें आई हैं।

मरने वालों में नई दिल्ली मोती नगर निवासी मोहम्मद जाहिद (40) भी शामिल हैं। इसके अलावा एक 30 साल की महिला, 20 साल का युवक और 40 साल का एक व्यक्ति भी मृतकों में शामिल है। वहीं डेढ़ साल का इब्राहिम, कृष्णा, अल्का, धवन घायल हैं।

PHOTOS में देखिए रेस्क्यू ऑपरेशन…

होटल में लगी आग के बाद गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को लेकर रेस्क्यू टीम कुछ इस तरह लेकर हॉस्पिटल दौड़ी।
हादसे के बाद पहुंची रेस्क्यू टीम ने एक-एक कर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
होटल में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ गई।
फायरकर्मी सीढ़ियां लगा कर होटल में दाखिल होने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि अंदर फंसे हुए लोगों को निकाला जा सके।
मौके पर कलेक्टर लोकबंधु, एडीएम सीटी गजेंद्र सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ भी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button