Uncategorized

UP की ठग महिलाओं ने रायपुर बिलासपुर सहित अन्य जिले में नकली-सोना देकर असली लिया, ज्वेलर्स को लगाया चूना, 5 गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में शातिर महिलाओं का एक ठग गिरोह पकड़ाया है। इन महिलाओं ने रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में ज्वेलर्स को नकली सोना देकर बदले में असली सोना ले लिया। महिलाएं इतनी शातिर थी कि सौदे के दौरान इन्होंने रायपुर के बुजुर्ग ज्वेलर्स को दादाजी बोलकर इमोशनल भी किया। पुलिस ने यूपी के 3 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, महिलाओं ने पहली वारदात 28 अप्रैल को बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी दुकान में की। हिम्मत लाल ज्वेलर्स गोल बाजार में नकली सोना देकर 42.3 ग्राम असली सोना कीमती 4 लाख 55 हजार और 13,572 कैश ले गए। इस वारदात के बाद शाम को महिलाएं रायपुर के उरला आ गई।

पुलिस ने गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कि यूपी के रहने वाले हैं।

रायपुर में 70 ग्राम नकली थमाकर 47 ग्राम असली ले गए

उरला पुलिस ने बताया कि, उरला मेन रोड में शांतिलाल जैन नाम के बुजुर्ग ज्वेलरी दुकान चलाते हैं। शाम करीब 5:30 बजे उनके दुकान पर दो महिलाएं आई। अपने साथ सोने के नेकलेस चेन और पुरानी ज्वेलरी लेकर आई थी।

महिलाएं जो ज्वेलरी लेकर आई थी उसका वजन करीब 70 ग्राम था। उन्होंने शांतिलाल को कहा कि इसे एक्सचेंज करवाकर वह नई ज्वेलरी लेना चाहती हैं। शंकर लाल और उसके स्टाफ ने उन्हें गोल्ड ज्वेलरी दिखाया।

महिलाओं में सोने का एक हार, एक चेन, दो मंगलसूत्र, तीन जोडी आईरिंग, कुल वजन करीब 47 ग्राम पसंद किया। इसकी कीमत करीब साढ़े 4 लाख रुपए थी। इसके अलावा उन्होंने ज्वेलर्स से वजन के अंतर का करीब 80 हजार रुपए कैश भी ले लिए।

महिलाएं इतनी शातिर थी कि सौदे के दौरान इन्होंने रायपुर के बुजुर्ग ज्वेलर्स को दादाजी बोलकर इमोशनल भी किया।

दादाजी बोलकर मोबाइल नंबर भी दिया

इस सौदे के दौरान महिलाओं ने शांतिलाल को दादाजी कहकर संबोधित किया। जिससे उन्हें इमोशनल कर सके। फिर उन्होंने अपनी एक चांदी की पायल भी दुकान पर छोड़ दी और कहा कि इसे कल तौलवाकर बेच देंगे। फिर महिलाओं ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया। जो फर्जी था। फिर दोनों महिलाएं दुकान से निकल गई।

ज्वेलरी निकली नकली, सोना केवल 2 प्रतिशत

महिलाओं के जाने के बाद जब शांतिलाल ने ज्वेलरी की केमिकल से जांच की तो वह नकली निकली। हालांकि इसमें केवल दो प्रतिशत ही सोना था। इसके बाद ज्वेलर्स को ठगी का एहसास हुआ। आसपास महिलाओं की तलाश की गई लेकिन वह कहीं नहीं मिली। मामला पुलिस थाने पहुंचा।

कैसे पकड़ाए आरोपी

आरोपी भागते हुए राजनांदगांव पहुंचे, जहां कारधा और सकोली पुलिस जिला भण्डारा (महाराष्ट्र) की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों में रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव में भी चोरी करना स्वीकार किया है। उनके बाकी गिरोह के सदस्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

  • प्रदीप सोनी पिता विनोद सोनी (21) साकिन सुल्तानपुर, इलाहाबाद।
  • ⁠मालती सोनी पति कन्हैया लाल (52) साकिन नैनी इलाहाबाद।
  • ⁠पूनम सोनी पिता भारत लाल सोनी (36) साकिन इलाहाबाद।
  • ⁠राहुल सोनी उर्फ मनीष पिता भारत लाल (22) साकिन सेक्टर शांति पुरम, इलाहाबाद।
  • ⁠श्याम सोनी पिता बबलू सोनी (35) साकिन इलाहाबाद।

आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला ?

  • 140 ग्राम सोने के जेवर। जिसकी कीमती करीब 14 लाख रुपए है।
  • 3 किलो चांदी के जेवर।
  • 94 हजार कैश।
  • मारूती बलेनो कार। कुल कीमत करीब 22 लाख।

Related Articles

Back to top button