Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त 2,621 बीएड शिक्षक बहाल:सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के पद पर एडजस्ट होंगे; मंत्री ओपी चौधरी ने दी जानकारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में बर्खास्त 2621 बीएड शिक्षकों को बहाल कर दिया गया है। ये सभी सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर एडजस्ट किए जाएंगे। साय कैबिनेट की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। हालांकि अभी कैबिनेट की ओर से ऑफिशियली आदेश जारी होना बाकी है।

बता दें कि, नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में 126 दिनों तक चले बर्खास्त ​B.Ed सहायक शिक्षकों का आंदोलन 18 अप्रैल को खत्म हुआ था। सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों ने यह आंदोलन समाप्त किया था। इससे पहले शिक्षकों ने सामूहिक मुंडन भी कराया था। अंगारों पर चलकर प्रदर्शन भी किया था।

Related Articles

Back to top button