
Uncategorized
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, राजस्थानी टूरिस्ट की मौत:पहलगाम में नाम पूछकर गोली मारी; फायरिंग में 12 लोग घायल; सुरक्षाबलों ने इलाका घेरा
By Dinesh chourasiya
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार दोपहर आतंकियों ने पर्यटकों पर फायरिंग कर दी। हमले में राजस्थान से आए एक टूरिस्ट की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2 आतंकी सेना की वर्दी में आए, पहले उन लोगों ने टूरिस्ट से नाम पूछा, इसके बाद उसके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले।







अधिकारियों के मुताबिक घटना बैसरन घाटी में हुई, इसमें 8 लोग घायल हैं। इनमें कुछ स्थानीय भी हैं। हालांकि न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक घायलों की संख्या 12 है।
सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर रखा है। हेलिकॉप्टर के जरिए इलाके पर नजर रखी जा रही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।
न्यूज एजेंसी PTI को एक महिला ने फोन कर बताया कि उसके पति के सिर में गोली लगी है। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई।








