Uncategorized

CG BREAKING : नकली बंदूक दिखाकर महिला से लूट,जाँच मे जुटी पुलिस, एसपी पहुचे घटनास्थल

By Dinesh chourasiya

 

बिलासपुर – मकान मे घुसकर महिला को नकली बंदूक दिखाकर भय पैदा कर मंगलसूत्र और अंगूठी लूटने की वारदात से क्षेत्र मे दहशत है. सरकंडा के भूमि विहार कालोनी मे रहने वाले शुभम देवांगन के मकान मे दोपहर 2.30 को मोटर साइकिल सवार 3 युवक आए और डराने धमकाने लगे.

इस वक्त घर पर शालिनी देवांगन थी.युवकों नें नकली बंदूक दिखाकर महिला से उसका मगलसूत्र और अंगूठी लूट लिया और फरार हो गये. घटना की सूचना लगते ही एसपी रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप सहित अधिकारी मौके पर पहुचे. घटना के बाद पुलिस आसपास लगे CCTV फूटेज की जाँच कर रही है.

Related Articles

Back to top button