Uncategorized

छ०राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ की क्षेत्रीय कार्यकरिणी की बैठक दिनांक 28/03/2025 को सिविल लाइन स्थित जटार क्लब दुर्ग के सभागार में सम्पन्न l फील्ड में आ रही विभिन्न प्रकार के समस्याओं पर अभियंताओं के बीच वार्तालाप l

By Dinesh chourasiya

 

 

दिनांक 28.03.2025 दिन शुक्रवार को दुर्ग सिविल लाइन स्थित जटार क्लब के सभागृह में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल पत्रोपाधि अभियंता संघ के दुर्ग क्षेत्र का बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य कनिष्ठ अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं को प्रतिदिन कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं, एवं उपभोक्ता सुविधाओं को बेहतर करने हेतु आयोजित किया गया था। जिसमें संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों, दुर्ग क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिला दुर्ग, बेमेतरा एवं बालोद के इंजीनियर बहुत अधिक संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुवात में इंजीनियर सोहराब खान क्षेत्रीय सचिव दुर्ग क्षेत्र के द्वारा इस क्षेत्रीय बैठकों के उद्देश्यों क्षेत्रीय संघ द्वारा किए गए कार्यों तथा कार्यक्रम के रूपरेखा की जानकारी दी गयी ।बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा जो मुद्दे उठाए गए उसमें से मुख्य रूप से वर्तमान में विद्युत वितरण कंपनी में तकनीकी कर्मचारियों एवं सुधार सामग्रियों की बहुत कमी है, पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। जबकि हर वितरण केंद्र एवं जोन में विगत वर्षों में उपभोक्ताओं की संख्या लगभग दो गुनी हो गई है सभी जोन एवं वितरण केंद्र मे सब स्टेशन एवं नेटवर्क में विस्तार कार्य भी बहुत अधिक हो चुका है, उसके बावजूद कर्मचारियों की कमी एवं संसाधनों की कमी के बाद भी विपरीत परिस्थितियों में हमारे इंजीनियर साथियों द्वारा जी तोड़ मेहनत कर अपने सप्लाई व्यवस्था को निरंतरता बनाए रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं एवं सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें हुए हैl क्योंकि आने वाला समय गर्मी एवं बरसात का होगा जिसमें सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संसाधन एवं मैनपावर की पर्याप्त उपलब्धता ना होना एवं इसके विपरीत लाइनों को दुरुस्त रखना आने वाले दिनों के लिए हमारे इंजीनियर साथियों के लिए एक चैलेंज सा है जिसके लिये नियमित तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती अति शीघ्र करवाने के लिए चर्चा हुई हैl संघ के प्रयासों से नगर वृत दुर्ग को स्काई लिफ्ट प्राप्त हो गया है जिसके लिए आदरणीय मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता महोदय को संघ की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया लिए 100 के0 व्ही०ए० एवं उससे अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर को केवल अलॉटमेंट के माध्यम से बहुत ही कम मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसे पूर्व की तरह तत्काल उपलब्ध कराने की माग रखी गई है, प्रत्येक वितरण केंद्रों में तीन पालियों में कॉल सेंटर उपलब्ध कराया जाए ताकि 7×24 दिन बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखना संभव हो पाए। सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता से सहायक अभियंता का पदोन्नति आदेश शीघ्र जारी करने, नये वितरण केंद्र, उपसंभाग एवं संभाग सृजित करने, बिल सुधार के लिमिट को बढ़ाने आदि मांगो को रखा गया है l

 

 

 

छ.रा.वि.म.पत्रोपाधी अभियंता संघ के कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण इंजीनियर श्रीकांत बरगैंया प्रांतीय वरिष्ठ सलाहकार, इंजी राजेन्द्र गिरी गोस्वामी क्षेत्रीय अध्यक्ष, इंजी सोहराब खान क्षेत्रीय सचिव,इंजी. सीमा बघेल सह संगठन सचिव, इंजी. श्वैता वर्मा सह प्रचार सचिव, इंजी गुणेश्वर शिवार वरिष्ठ सलाहकार, इंजी पुराणिक माहेश्वरी ,इंजी महेन्द्र साहू विधि सलाहकार, इंजी अनिता रोही, इंजी सुनील बेलचंदन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, इंजी उत्तम सोनी क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष इंजी महेश्वर टंडन, आलोक साहू ,अजय सिंह, दिनेश गुप्ता, गोपाल प्रसाद साहू , अर्चना खोबरागड़े, अंजू देसाई, जयलक्ष्मी कांता, कमल देशमुख, गोपाल वर्मा, हेमंत देशमुख, सुरेश सोनी, संदीप वर्मा एवं छ.रा.वि.म.पत्रोंपाधि. अभियंता संघ दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत दुर्ग, बेमेतरा एवं बालोद जिला के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button