Uncategorized

CG के दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर एनकाउंटर, महिला नक्सली ढेर:शव, इंसास राइफल और गोला-बारूद बरामद; दोनों ओर से चल रही फायरिंग

By Dinesh chourasiya

दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है।

सोमवार सुबह नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों की टीम निकली थी। करीब 9 बजे जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस ने नक्सलियों से इंसास राइफल, गोला-बारूद और अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया है। फिलहाल, क्षेत्र में मुठभेड़ और सर्चिंग जारी है।

Related Articles

Back to top button