Uncategorized

CG में जेठ ने बहू की साड़ी खींची लाठी-डंडे से पीटा भतीजे संग कुल्हाड़ी लेकर आया, मकान में तोड़फोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हुआ दो के खिलाफ FIR दर्ज 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मकान में तोड़फोड़ का विरोध करने पर जेठ ने अपनी बहू की साड़ी खींची, लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी और मकान के छप्पर पर चढ़कर तोड़फोड़ करने लगा। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला पर डंडे से हमला करते दिख रहा है। हमले में महिला को गंभीर चोटें आई है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

ग्राम डोंगी निवासी पीड़िता अपने ससुराल के पैतृक घर में रहती हैं। घर के ठीक सामने ग्राम पोड़ी निवासी उसका जेठ रतिराम और जेठानी रीता बाई रहती है। दोनों के बीच लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

18 मार्च की सुबह रतिराम भतीजा आनंद मरावी के साथ गांव पहुंचा। उसने महिला से गाली-गलौज करते हुए मकान खाली करने को कहा। महिला ने मकान छोड़ने से इनकार करते हुए एक छप्पर तक नहीं छूने देने की बात कही।

कुल्हाड़ी लेकर छप्पर पर चढ़ गया जेठ

इस दौरान रतिराम गुस्से में कुल्हाड़ी लेकर छप्पर के ऊपर चढ़कर मकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला भी उसे रोकने के लिए छप्पर के ऊपर चढ़ गई। तब रतिराम ने डंडे से बहू पर हमला शुरू कर दिया। इस दौरान उसकी साड़ी खींच दिया और डंडे से जमकर पिटाई करने लगा।

महिला को पैर से दबाकर पीटा

रतिराम और उसके भतीजे ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। इस दौरान रतिराम ने छप्पर पर गिरी महिला को पैर से दबा दिया और ताबड़तोड़ वार करने लगा। हमला करते देख कर महिला की बेटियों ने भी बीच-बचाव कर पथराव कर उसे छुड़ाने की कोशिश की।

इसके बाद रतिराम छत से ईंट और खप्पर फेंक कर मारने लगा, जिससे उन्हें भी चोटें आई। इस घटना के दौरान पीड़िता का पति काम पर गया था।

चाचा-भतीजे ने मिलकर दिखाई दबंगई।

सीमांकन कराते वक्त जेठ और जेठानी से शुरू किया था विवाद

रतिराम और उसकी पत्नी के खिलाफ 12 मार्च को भी महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि गांव में उनकी पैतृक संपत्ति है। जिस पर जेठ और जेठानी बार-बार अपना बताकर कब्जा कर रहे हैं।

इसे लेकर पीड़ित महिला और उसके पति ने तहसील में आवेदन किया था। 12 मार्च को शाम 5 बजे तहसील से पटवारी और सहयोगी उनके घर आए थे। सभी जमीन की नापजोख कर रहे थे। तभी रतिराम और उसकी पत्नी वहां आकर विवाद करने लगे।

मना करने पर दोनों गाली-गलौज कर चप्पल, मुक्का और लात से मारपीट की थी। रिपोर्ट करने पर जान से मारने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने रतिराम के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था।

महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिला पर हमला और घर तोड़ने का वीडियो वायरल

आरोपी रति राम और उसके भतीजे के दबंगई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रतिराम और उसका भतीजा मकान में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। वहीं, उन्हें रोकने पर दोनों मिलकर महिला पर लाठी से हमला करते नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद रतनपुर पुलिस ने आरोपी रतिराम और उसके भतीजे के खिलाफ जुर्म दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।

——————————————-

Related Articles

Back to top button