
रायपुर दुर्ग बिलासपुर सहित अन्य जिले में होली के जश्न में कलेक्टर-SSP का डांस मुन्नी बदनाम सॉन्ग पर थिरके पुलिसकर्मी; 48 घंटे की ड्यूटी कर परिवार संग किया सेलिब्रेट
By Dinesh chourasiya
होली के जश्न में रायपुर के पुलिस लाइन में कलेक्टर और SSP ने DJ की धुन पर डांस किया। 48 घंटे तक लगातार लॉ एंड ऑर्डर की ड्यूटी करने के बाद पुलिसवाले मस्ती के मूड में नजर आए। इस दौरान पुलिसकर्मियों के परिवार ने भी जमकर होली खेली।
रायपुर पुलिस लाइन में मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए सॉन्ग और होली के पारंपरिक गानों पर अफसर झूमते दिखे। कार्यक्रम में IG अमरेश मिश्रा, रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह समेत ASP, CSP और शहरभर के थानेदार पहुंचे थे। सभी ने होली खेली।







इस दौरान SSP समेत अन्य अफसर भी रंग में रंगे दिखे। SSP ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने सजगता से ड्यूटी की है, फिर उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा करवाया। इसके अलावा बिलासपुर, रायगढ़, जगदलपुर और अन्य शहरों में भी स्पेशल कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
देखिए…तस्वीरों में होली का जश्न-


रायगढ़ में पुलिस लाइन में खेली गई होली




रायगढ़ के उर्दना पुलिस लाइन में सुबह से पुलिस अधिकारियों और जवानों ने जमकर होली खेली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को जिले के सभी थाना प्रभारी और पुलिस जवानों ने रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही पुलिस जवानों ने होली और फिल्मी गीतों पर जमकर डांस किया।

बिलासपुर में कलेक्टर बंगले में अफसरों ने उड़ाए रंग-गुलाल
कलेक्टर अवनीश शरण ने होली पर अपने बंगले पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान शहर के लोगों के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने होली का त्योहार मनाया। अधिकारी रंग-गुलाल उड़ाते हुए डीजे की धुन पर नाचते नजर आए।

कड़ी पहरेदारी के बीच सड़क पर निकले एसपी
होली पर्व के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही लॉ एंड ऑर्डर संभालने के लिए पुलिस पूरे दिन मुस्तैद रही। इस दौरान जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए एसपी रजनेश सिंह भी खुद पेट्रोलिंग करते रहे।
उन्होंने कहा कि साल 2024 की तरह इस साल भी थानों में शून्य कायमी के लक्ष्य को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। होली पर्व पर दिन भर पेट्रोलिंग टीम और तैनात जवानों ने कड़ी मेहनत किया। जिसके चलते शहरवासियों ने आनंद और उत्साह के साथ सुरक्षित तरीके से होली पर्व को सेलिब्रेट किया।




