Uncategorized

रायपुर में पुलिसकर्मी पर बेवजह पीटने- का आरोप; युवक बोला-भाई के चाय ठेले पर खड़ा था, जबरन पुलिस वाले ने डंडे बरसाए,हाथ-पैर और छाती में चोटें

By Dinesh chourasiya

इस मामले में पीड़ित का कहना है कि न्याय नहीं मिलने पर वह पुलिस अफसरों से मामले की शिकायत करेगा। - Dainik Bhaskar

रायपुर में पुलिसकर्मी पर बेवजह युवक को पीटने और थप्पड़ जड़ने का आरोप लगा है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक पुलिसकर्मी चाय दुकान के सामने खड़े युवक पर थप्पड़ जड़ रहा है।

फिर उसके साथ डंडे से मारपीट कर रहा है। इस घटना में युवक के हाथ-पैर और छाती में चोटें आई हैं। यह पूरा मामला पंडरी (मोवा) थाना क्षेत्र का है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

पीड़ित गोपाल दास डहरिया ने बताया कि सेक्टर 8 सड्डू का निवासी है। 12 मार्च की रात करीब 9 बजे वह विज्ञान भवन के पास अपने भाई के चाय ठेले की दुकान पर खड़ा था।

इस दौरान मोवा थाने के पुलिस वाले वहां पर पहुंचे। उनमें से एक कांस्टेबल मनीष साहू तू-तड़ाक करते हुए युवक के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। उसने मारने का कारण पूछा तो वह गालियां देने लगा।

यह पूरा मामला पंडरी(मोवा) थाना क्षेत्र का है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया है।

डंडे से शरीर पर किया वार

युवक का कहना है कि उसने पुलिस को बताया कि यह उसकी ही चाय दुकान है। वह अपने भाई की मदद करने आया था। लेकिन इसके बावजूद पुलिस कर्मी गाड़ी से फाइबर के डंडा निकालकर लाया। फिर उसके हाथ-पैर और छाती में कई बार वार किए। जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मी उसे उठाकर गाड़ी में जबरन बैठाने लगा। तो युवक डरकर वहां से दूर भागा।

इस घटना में युवक के हाथ-पैर और छाती में चोंटे आई हैं।

थाने में नहीं हुई FIR दर्ज

इस घटना के बाद युवक अपने परिजन और दोस्तों के साथ पुलिस थाने पहुंचा। वहां जाकर उसने सीनियर पुलिस वालों को पूरी घटना बताई। फिर लिखित में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत भी दी। लेकिन इसके बावजूद थाने में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा युवक का मेडिकल परीक्षण भी नहीं करवाया गया। इस मामले में पीड़ित का कहना है कि न्याय नहीं मिलने पर वह पुलिस अफसरों से मामले की शिकायत करेगा।

CCTV फुटेज से सामने आई पुलिस की करतूत इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि एक पुलिसकर्मी युवक पर हाथ उठाता है और फिर डंडे से बुरी तरह मारता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button