Uncategorized

CG में जीत के 3 दिन बाद नवनिर्वाचित सरपंच का निधन:विजय रैली के बाद बिगड़ी तबीयत, इस अस्पताल में भगवती मरकाम ने ली अंतिम सांस

By Dinesh chourasiya

जांजगीर-चांपा जिले में जीत के 3 दिन बाद नवनिर्वाचित सरपंच का निधन - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जाटा बहेराडीह की नवनिर्वाचित सरपंच भगवती चंद्रकुमार मरकाम का बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया।

भगवती मरकाम ने 23 फरवरी को पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। अगले दिन 24 फरवरी को गांव में उनकी भव्य विजय रैली निकाली गई। ग्रामीणों ने घरों में आरती सजाकर उनका स्वागत किया। महिलाओं ने श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद दिया। रैली बहेराडीह से शुरू होकर जाटा के भाठापारा मोहल्ले में समाप्त हुई।

अचानक बिगड़ी नवनिर्वाचित सरपंच की तबीयत

26 फरवरी की रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। गुरुवार को उनके गृह ग्राम जाटा में अंतिम संस्कार किया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले पूरा गांव जश्न में डूबा था। इतनी जल्दी यह दुखद खबर मिलेगी, किसी ने नहीं सोचा था। भगवती मरकाम की अचानक मौत से उनका परिवार और समर्थक शोक में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनके परिवार को हरसंभव मदद की मांग की है।

Related Articles

Back to top button