Uncategorized

दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद कैदियों का कराया गया गंगा स्नान:गृहमंत्री ने सभी जेलों में भिजवाया महाकुंभ से लाया गया गंगाजल

By Dinesh chourasiya

दुर्ग सेंट्रल जेल में बंद कैदियों का कराया गया गंगा स्नान:गृहमंत्री ने सभी जेलों में भिजवाया महाकुंभ से लाया गया गंगाजल

छत्तीसगढ़ में स्थित 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 बस जेल में सजा काट रहे कैदियों ने महाकुंभ के गंगाजल से स्नान कर महाकुंभ स्नान का फल पाया। जेल प्रशासन ने यह कार्य गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर किया। गृहमंत्री के द्वारा सभी जेलों में महाकुंभ का गंगाजल भिजवाया गया।

दुर्ग सेंट्रल जेल में 25 फरवरी की सुबह कैदियों के स्नान वाली जगह को फूलों से सजाया गया। इसके बाद उस टंकी में पानी भरकर एक मटकी महाकुंभ का गंगाजल मिलाया गया। इसके बाद गंगाजल मिले पानी से सभी महिला और पुरुष कैदियों ने अपने-अपने जेल में स्नान किया।

सेंट्रल जेल में भेजे गए गंगाजल की फोटो

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा से जेल भ्रमण के दौरान कैदियों ने महाकुंभ के गंगाजल से स्नान की इच्छा जाहिर की थी। कैदियों की इच्छा और उसकी आस्था का मान रखते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेना कार्य किया।

दुर्ग सेंट्रल जेल के अधीक्षक मनीष संभाकर ने बताया कि गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर महिला और पुरुष जेल में सजायाफ्ता कैदियों को महाकुंभ के गंगाजल से स्नान कराया गया है। इस दौरान कैदियों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए और जेल प्रशासन और राज्य शासन का धन्यवाद दिया।

महाकुंभ स्नान के लिए जेल में की गई तैयारी

कैदियों ने कहा कि 144 साल बाद ये महाकुंभ आया है। उनके जीवन में यह पल दोबारा नहीं आना है। वो जेल के अंदर सजा काट रहे हैं, इस कारण वो प्रयागराज जाकर गंगा स्नान नहीं कर पाते। गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर महाकुंभ का गंगाजल यहां लाया गया और उस जले से उन्हें स्नान करने का पुण्य मिल पाया है।

दुर्ग संभाग में 3100 कैदियों ने किया गंगाजल से स्नान

दुर्ग संभाग की सभी जेलों में कैदियों को गंगा स्नान के लिए गंगाजाल भेजा गया था। दुर्ग संभाग की जेलों में निरुद्ध 3100 कैदियों ने महाकुंभ के गंगाजल से स्नान किया। दुर्ग सेंट्रल जेल की बात करें तो यहां 1965 कैदियों ने गंगा जल से स्नान किया जिसमें 128 महिला कैदी भी शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button