Uncategorized

CG में हार्डवेयर दुकान में आग लगने से 40 लाख का सामान राख:बालोद में सिलेंडर-ब्लास्ट, कोरबा में चोरों ने घर जलाया, 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में रविवार रात 4 जगहों पर आग लगने की अलग-अलग घटनाएं हुईं। इनमें अंबिकापुर में रात 11:30 बजे हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग में करीब 40 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इसी तरह बालोद, कोरबा और दुर्ग जिले में भी आग की घटना हुई।

वहीं बालोद की बात करें तो नयापारा इलाके में शाम 7:30 बजे एक घर में आग लग गई। इस दौरान सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें 3 लोग झुलस गए। कोरबा में आदर्श नगर कॉलोनी में चोरों ने चोरी के बाद घर में आग लगा दी। इसके अलावा दुर्ग से उतई जाने वाली रोड पर धान से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई।

  • पहला मामला- अंबिकापुर में परिवार को मुश्किल से निकाला गया

दरअसल, रविवार रात दुकान मालिक शुभम जैन अपने 5 सदस्यीय परिवार के साथ दुकान के ऊपर बने मकान में आराम कर रहे थे। दुकान का शटर बंद था। इसी दौरान दुकान में रखे पेंट के डिब्बे फटने लगे। तेज आवाज सुनकर मालिक को आग लगने का शक हुआ।

शुभम जैन फौरन नीचे पहुंचे, तब तक पूरी दुकान भीषण आग की चपेट में आ चुकी थी। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हुई।

दमकल की 3 गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

परिवार को छत के रास्ते से बाहर निकाला गया

शुभम जैन के परिवार के 5 सदस्यों को छत के रास्ते बाहर निकाला गया। जेसीबी और हाइड्रा बुलाकर दुकान का शटर तोड़ा गया। 3 दमकलों ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

  • दूसरा मामला- बालोद में सिलेंडर ब्लास्ट से 3 झुलसे

बालोद के नयापारा इलाके में हरखू राम साहू (58) के घर में अचानक आग लग गई। परिवार और आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। ब्लास्ट में हरखू राम साहू, उनकी बहू हेमा साहू (30) और पड़ोसी नरेंद्र साहू (43) गंभीर रूप से झुलस गए।

घर में अज्ञात कारणों से लगी आग,जिसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया।

धमाके से सहम उठा पूरा मोहल्ला

धमाका इतना जोरदार था कि करीब एक किलोमीटर तक आवाज सुनाई दी, जिससे पूरा मोहल्ला सहम गया। आसपास के घरों में भी कंपन महसूस किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाके के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

आगजनी की घटना में परिवार को 3 सदस्य झुलस गए हैं।

फायर स्टेशन बालोद से दूर, लोगों में नाराजगी

फायर स्टेशन शहर से दूर होने के कारण दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान आग घर में फैल गई। वार्डवासियों ने दमकल की गाड़ी देरी से पहुंचने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ी समय पर पहुंच जाती तो नुकसान कम हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button