Uncategorized

भारत ने पाकिस्तान को हराया…छत्तीसगढ़ में जश्न:जयस्तंभ चौक पर उमड़ी भीड़, जमकर हुई आतिशबाजी, बिलासपुर-दुर्ग समेत प्रदेशभर में झूमे क्रिकेट लवर

By Dinesh Chourasiya

चैंपियन ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। भारत की जीत को लेकर रायपुर में भी जश्न का माहौल रहा। क्रिकेट प्रेमियों ने जयस्तंभ चौक पर जमकर आतिशबाजी की। बिलासपुर-दुर्ग समेत प्रदेशभर में क्रिकेट लवर देर रात तक झूमते रहे।

वहीं भारत की जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जीत की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि विराट विजय है। श्रेयस ने दिखाया शौर्य, गिल ने जीता दिल। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर अपने विजय के क्रम को निरंतर जारी रखते हुए टीम इंडिया ने भारत को गौरवान्वित किया है।

भारत-पाकिस्तान के मैच की खुमारी में इस तरह है कि रायपुर के मॉल्स में रेस्टोरेंट और कैफे और क्लब में मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई। 450-900 रुपए तक में टिकट बिके हैं। वहीं शहर के सुभाष स्टेडियम में बड़ी स्क्रीन में मैच की स्क्रीनिंग चली।

तस्वीरों में देखिए भारत की जीत का जश्न

रायपुर में चीयर लीडर्स ने किया डांस
भारत की जीत को लेकर रायपुर में भी जश्न का माहौल है। शहर में जमकर आतिशबाजी की जा रही है।
भारत की जीत के बाद रायपुर में हो रही आतिशबाजी।
रायपुर के जयस्तंभ चौक पर उमड़ी भीड़। लोग मना रहे जश्न।

Related Articles

Back to top button