विधायक देवेंद्र यादव जेल से रिहा:रायपुर से सीधे खुर्सीपार जाएंगे विधायक यादव; भीम-आर्मी के नेता समेत 112 लोगों को भी बेल
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा केस में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 7 महीने बाद जेल से रिहा हुए। देवेंद्र को सुप्रीम कोर्ट से 20 फरवरी को बेल मिली थी। वे 17 अगस्त 2024 से जेल में बंद थे। वहीं भीम आर्मी के नेता प्रमुख समेत 112 लोगों को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर यादव के समर्थक उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। जेल से देवेन्द्र सीधे भिलाई जाएंगे। यहां खुर्सीपार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें बलौदाबाजार हिंसा मामले से जमानत पर रिहा हुए सतनामी समाज के लोग पहुंच रहे हैं। इसके अलावा यादव समाज के लोग भी मौजूद रहेंगे।










जानिए क्या था मामला
10 जून 2024 को बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने जैतखाम तोड़े जाने का विरोध करते हुए कलेक्टर और एसपी ऑफिस जला दिया था। इस मामले में भीड़ को भड़काने, आंदोलनकारियों का साथ देने का आरोप लगाकर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर केस दर्ज किया गया था।




