
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को 13 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है।
By Dinesh chourasiya
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को 13 राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। मध्यप्रदेश में शुक्रवार से दिन-रात का पारा फिर से लुढ़केगा। मौसम विभाग ने तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है। राजस्थान में आंधी-बारिश के बाद हल्की सर्दी बढ़ गई।
UP के मेरठ और हापुड़ में गुरुवार देर रात करीब आधे घंटे तक ओले गिरे। ओडिशा में अगले तीन दिन यानी रविवार तक भारी बारिश की चेतावनी है। कई जिलों में फसलों को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसके चलते राज्य सरकार ने 25 जिलों में अलर्ट जारी किया है।







हिमाचल प्रदेश में बुधवार से लेकर गुरुवार रात तक 24 घंटों में कई जगहों पर बर्फबारी हुई। खासकर मनाली, लाहौल स्पीति, शिमला, किन्नौर और डलहौजी में बर्फ जम गई। इन जगहों पर टूरिस्ट अगले 6 से 20 दिन तक बर्फ देख सकते हैं।
कश्मीर में बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया। इससे करीब 300 वाहन फंस गए। नचिलाना, शेरबीबी और बनिहाल-काजीगुंड फोर लेन टनल में फंसे वाहनों को निकाला जा रहा है।
बर्फबारी की 8 तस्वीरें…












राज्यों में मौसम का हाल…
राजस्थान में 5 दिन बाद तेज होगी गर्मी, बारिश के बाद ठंडी हवा से सुबह-शाम हल्की सर्दी

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद तापमान में हुई गिरावट से एक बार फिर हल्की सर्दी बढ़ गई। 22 फरवरी से यहां एक बार फिर से मौसम बदलेगा और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। 25-26 फरवरी तक राज्य के कई शहरों में दिन में गर्मी बढ़ सकती है
UP में मौसम पलटा, 2 जिलों में ओले गिरे: मेरठ में सफेद चादर बिछी; 35 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी के मेरठ में गुरुवार देर रात करीब आधे घंटे तक ओले गिरे। सड़कों, मकानों की छतों और खेतों में सफेद चादर बिछ गई। गाजियाबाद, सहारनपुर और बुलंदशहर समेत पश्चिमी UP के कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बारिश हो रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई




