भिलाई में रेलवे कर्मी की फंदे पर लटकती मिली लाश:बहन बोली- पत्नी और बेटे ने मिलकर की हत्या, फिर फांसी पर लटकाया
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले में गुरुवार को एक रेलवे कर्मी की फंदे पर लटकती लाश मिली है। मृतक की बहन सलोनी ने आरोप लगाया कि, उसके भाई की हत्या उसकी पत्नी और बेटे ने मिलकर की है। फिर शव को फंदे पर लटका दिया है। मामला पुरानी भिलाई थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक, पदुम नगर निवासी एन श्याम (56) रेलवे में कर्मचारी थे। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल का कहना है कि, शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव का पीएम हो चुका है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। पुलिस परिजनों से भी इस बारे में बात करेगी।








बहन बोली- बाप बेटे में हुआ था झगड़ा
एन श्याम की बहन सलोनी ने कहा कि, भाई का उसके बेटे से घर में काफी झगड़ा हुआ था। जिससे उसे काफी चोटें भी आई थी। अधिक चोट लगने से उसकी मौत हुई है। इसके बाद उसके शव को मां-बेटे ने मिलकर फंदे पर टांग दिया। हत्या को खुदकुशी का रूप दिया जा रहा है।
पत्नी खाना देने गई, तो नहीं खोला दरवाजा




सीएसपी हरीश पाटिल ने कहा कि, एन श्याम की पत्नी ने बताया कि बुधवार रात में वो पति को ऊपर के कमरे में खाना देने गई थी। उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। उसने सोचा की श्याम नाराज है। इसलिए दरवाजा नहीं खोल रहा है। इसके बाद वो नीचे आ गई। जब गुरुवार सुबह भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से देखने पर फंदे पर लटकता मिला।




