चैंपियंस ट्रॉफी- भारत का चौथा विकेट गिरा:श्रेयस-अक्षर आउट, गिल की लगातार चौथी फिफ्टी; बांग्लादेश का टारगेट 229 रन
By Dinesh chourasiya

चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 229 रन का टारगेट दिया। दुबई में गुरुवार को बांग्लादेश ने बैटिंग चुनी। टीम ने 36 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद भी 49.4 ओवर में 228 रन बना लिए।
जवाबी पारी में भारत ने 36 ओवर में चार विकेट पर 165 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और केएल राहुल क्रीज पर हैं। गिल ने फिफ्टी पूरी कर ली है। उन्होंने वनडे करियर की 15वीं फिफ्टी पूरी की।







अक्षर पटेल 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रिशाद हुसैन ने कॉट एंड बोल्ड किया। उन्होंने विराट कोहली (22 रन) का भी विकेट लिया। श्रेयस अय्यर (15 रन) को मुस्तफिजुर रहमान ने नजमुल हसन शांतो के हाथों कैच कराया।
रोहित शर्मा (41 रन) को तस्कीन अहमद ने आउट किया। रोहित ने वनडे करियर में 11 हजार रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 261 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। वे विराट कोहली के बाद सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले बैटर बने। कोहली 14 हजार वनडे रन के करीब हैं।
बांग्लादेश की ओर से तौहीद हृदोय ने सेंचुरी लगाई। उन्होंने 118 बॉल पर 100 रन की पारी खेली। जाकिर अली 68 रन बनाकर आउट हुए। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटके। हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए।








