दुर्ग में निकाय चुनाव में लापरवाही बरतने पर एक्शन:दुर्ग कलेक्टर ने प्रधान पाठक, शिक्षक-सहायक शिक्षक और कम्प्यूटर ऑपरेटर समेत 5 लोगों को किया सस्पेंड
By Dinesh chourasiya

दुर्ग कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर 5 अधिकारी-कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी से चुनाव ड्यूटी से गायब रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक, राजेश ठाकुर प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला घसरा (विकास खंड धमधा), शिवनारायण पटेल शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खेरदा (विकास खंड धमधा), रजनीश महोबे सहा. ग्रेड-03 शास. उ.मा. शाला तिरगा (विकास खंड धमधा), धर्मेन्द्र कुमार सहा. शिक्षक शास. प्रा. शाला केम्प-2 भिलाई और बसंत यादव कम्प्यूटर ऑपरेटर नगर पालिका परिषद अहिवारा सस्पेंड किया गया है।







चुनावी ड्यूटी से थे गायब
इन कर्मचारियों की ड्यूटी नगरीय निकाय चुनाव में लगाई गई थी। चुनाव ड्यूटी के दौरान यह लोग ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इस वजह से इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में यादव का मुख्यालय कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी निर्धारित किया गया है।
यहां लगाई गई थी ड्यूटी




नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 के तहत राजेश कुमार ठाकुर, शिवनारायण पटेल, रजनीश महोबे और धर्मेन्द्र कुमार की ड्यूटी नगर पालिका निगम दुर्ग के वार्ड क्र. 31 के मतदान दल में और बसंत यादव की ड्यूटी नगर पालिका परिषद अहिवारा में लगाई गई थी। लेकिन वो ड्यूटी से गायब मिले।
इसके बाद इनसे इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया। जिसका वो लोग संतुष्ट जनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरा ने इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।




