
Uncategorized
CG में 22 फरवरी को होगी साय कैबिनेट की बैठक:CM ने सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने कहा, बजट सत्र से पहले अहम मानी जा रही मीटिंग
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट मीटिंग 22 फरवरी को होने जा रही है। इस बैठक में सभी मंत्रियों को शामिल होने कहा गया है। इसकी सूचना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ओर से सभी कैबिनेट मंत्रियों को भेजी गई है। इस कैबिनेट मीटिंग के दो दिन बाद 24 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो रहा है।
सत्र से ठीक पहले हो रही यह मीटिंग अहम मानी जा रही है। इससे पहले अंतिम बैठक निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले हुई थी। इस बैठक में बजट से जुड़े प्रपोजल पर मंत्रियों की सहमति लेकर इसे सदन में पेश किया जाएगा। बैठक में नई भर्तियों, प्रदेश में किसानों से जुड़ी नई योजनाएं, माइनिंग फंड के प्रयोग, जलापूर्ति की योजनाओं से जुड़े मसलों पर फैसला लिया जा सकता है।











