Uncategorized

दुर्ग में मतदान दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना:जिले के 257 मतदान केंद्रों में मतदान कल, 7 से 3 बजे तक होगी वोटिंग

By Dinesh chourasiya

हरी झंडी दिखाकर मतदान दल के रवाना करते अधिकारी - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के 257 मतदान केंद्रों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 17 फरवरी को मतदान होना है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। दुर्ग अपर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने रविवार को सभी मतदान दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग में भी 17 फरवरी को पंचायत प्रतिनिधि चुनने के लिए गांव की जनता मतदान करेगी।

इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मतदान दलों को पॉलीटेक्निक कॉलेज में सामग्री वितरण किया गया। इसके बाद वहां से मतदान सामग्री के साथ संबंधित मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने इस मौके पर वहां का निरीक्षण किया और मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मतपेटी लेकर रवाना होते पीठासीन अधिकारी

चार अलग-अलग मतपत्र में डाले जाएंगे वोट

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच पद के लिए नीला, जनपद सदस्य पद के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र दिया जाएगा।

मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना

मतदान समाप्त होने के तुरंत बात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। मतगणना पश्चात् मतदान दलों द्वारा निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र में ही मतदान सामग्री 17 फरवरी की शाम से देर रात्रि तक जमा की जाएगी।

मतगणना का सारणीकरण 18 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। सारणीकरण के बाद जनपद पंचायत कार्यालय से परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button