भिलाई के खुर्सीपार में स्कूटी सवार ट्रक के नीचे आने से हेलमेट सहित सिर हुआ चकनाचूर, मौके पर मौत पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी
By Dinesh chourasiya

भिलाई में खुर्सीपार थाना अंतर्गत तेलहा नाला के पास सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार की मौके पर मौत हो गई। एक कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे वो बगल से गुजर रहे ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक का पहिया स्कूटी सवार के सिर से गुजर गया। हेलमेट लगे होने के बाद भी उसका सिर कुचल गया और उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी धीरज कुमार भारती अपनी स्कूटी CG 04 MX 2233 से भिलाई की तरफ जा रहा था। उसने ड्राइविंग के दौरान हेलमेट भी पहुना था। गुरुवार सुबह जब वो तेलहा नाला के पास पहुंचा और फ्लाई ओवर ब्रिज चढ़ने लगा एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से आकर उसे टक्कर मार दी।







इससे धीरज स्कूटी लेकर सड़क पर गिर गया और उसका सिर बगल से गुजर रहे ट्रक CG 23 C 0484 के पहिया के नीचे आ गया। ट्रक का पहिया स्कूटी सवार के हेलमेट के ऊपर से गुजर गया। हेलमेट लोकल कंपनी का होने के नाते जगह पर क्रश हो गया और ट्रक धीर का सिर कुचलते हुए निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्कूटी को नहीं आई खरोच, ट्रक जब्त
खुर्सीपार पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भिजवाया। इधर स्कूटी को जब्त कर लिया गया। दुर्घटना में स्कूटी को एक भी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने ट्रक और स्कूटी को जब्त कर थाने में खड़ा करा दिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।





ISI मार्क वाला हेलमेट ही खरीदें
एएसपी ट्रैफिक दुर्ग ऋचा मिश्रा का कहना है कि लोगों को चहिए की वो हमेशा ISI मार्क वाला ही हेलमेट खरीदें। मार्केट में ISI मार्क वाले हेलमेट 100 रुपए से लेकर 400 रुपये में मिल जाते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि इतनी कम कीमत में गुणवत्ता वाला हेलमेट बन ही नहीं सकता है। ऐसे हेलमेट ISI मार्क वाला सब स्टैंडर्ड हेलमेट होता है। हेलमेट सिर्फ चालान से नहीं बचाता, बल्कि आपकी जान को भी बचाता है, इसलिए अच्छी क्वालिटी का ISI मार्क वाला हेलमेट ही खरीदें।

साइज जरूर चेक करें
हेलमेट खरीदने से पहले उसे पहन कर देखें। बहुत ज्यादा ढीला और बहुत ज्यादा टाइट हेलमेट बिलकुल न खरीदें। इससे सफर के दौरान आपको दिक्कत आएगी। इसलिए हेलमेट की फिटिंग सही होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप हेलमेट लेते समय अपना साइज जरूर चेक करें।
फुल फेस हेलमेट अधिक सुरक्षित
सेफ्टी के लिहाज से तो फुल फेस हेलमेट ही सबसे बेस्ट माना जाता है, क्योंकि यह आपके पूरे फेस को कवर करता है और दुर्घटना होने पर फेस को भी सुरक्षित रखता है। वहीं हाफ फेस हेलमेट आपके सिर को तो सेफ रखता है, लेकिन फेस को नहीं, इसलिए हमेशा फुल फेस हेलमेट ही खरीदना सही है।
वाइजर जरूर चेक करें
किसी भी हेलमेट को लेने से पहले वाइजर जरूर चेक कर लें, वैसे बाजार में क्लियर और डार्क टाइप वाइजर उपलब्ध हैं लेकिन सेफ्टी के लिहाज से क्लियर वाइजर ही बेस्ट रहता है, यह रात में सबसे अच्छा रहता है क्योंकि इसमें क्लियर विजन नजर आता है।




