
BREAKING रायपुर में 65 लाख की डकैती का मास्टरमाइंड निकला रिश्तेदार:दोस्त और उसकी पत्नी संग मिलकर की वारदात; पुलिस आज करेगी इस मामले का खुलासा
By Dinesh chourasiya
रायपुर डकैती कांड में एक बड़ा इनपुट मिला है। बताया जा रहा है कि पीड़ित का रिश्तेदार है डकैती का मास्टरमाइंड है। उसने अपने दोस्त और उसकी पत्नी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में करीब आधे दर्जन आरोपियों को पकड़ा है। जिन्होंने इस डकैती को शातिर तरीके से प्लानिंग करके अंजाम दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, डकैती का एक आरोपी नागपुर का निवासी साजिद है। वो पीड़ित का रिश्तेदार है। उसने अपने दोस्त भिलाई निवासी राहुल और उसकी पत्नी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। डकैती के बाद आरोपी अमलेश्वर दुर्ग की ओर भागे। बीच रास्ते में उन्होंने गाड़ी बदली है। इसके बाद में अलग-अलग शहरों में भागे हैं। पुलिस इस पूरे मामले का खुलासा करेगी।







प्रॉपर्टी विवाद के बाद रिश्तेदारों पर था शक
पीड़ित वेलु परिवार काफी बड़ा है। यह आठ भाई-बहन है। जिस जमीन को परिवार ने बेची थी। उसे लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद था। इनमें से कुछ लोगों में नाराजगी भी थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस का शक रिश्तेदारों पर गहरा गया था। पुलिस लगातार परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। वारदात के दौरान वे कहां पर थे? वारदात के पहले और बाद के एक्टिविटी पर लगातार पुलिस नजर बनाए रखी थी।




