
छत्तीसगढ़ में 12 नक्सली ढेर, 2 जवान शहीद, 2 घायल:बीजापुर के नेशनल पार्क एरिया में मुठभेड़, सभी के शव बरामद,
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हो गए। जवानों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है।
पुलिस के मुताबिक बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगाl इसके साथ ही अतिरिक्त बल को बैकअप के लिए मौके पर भेजा गया है।







- 2025 की नक्सल वारदात जानने के लिए ग्राफिक्स से गुजर जाइए
बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कहा कि, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेरा।
वहीं DIG कमलोचन कश्यप ने कहा कि, अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बड़ा ऑपरेशन है। संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ने की संभावना है।
2 फरवरी को मारे गए थे 8 नक्सली




बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में 2 फरवरी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया था। मारे गए माओवादियों में सभी पुरुष नक्सली थे। सुरक्षाबलों के करीब 800-1000 जवानों ने PLGA कंपनी नंबर 2 के नक्सलियों को घेरा था। इनमें बड़े लीडर्स भी थे। मौके से फोर्स ने इंसास समेत 303, 12 बोर, BGL लॉन्चर बरामद किया।




