Uncategorized

CG के डोंगरगढ़ स्टेशन मे RPF जवान ने बचाई बुजुर्ग की जान ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसला, 100 मीटर तक लटका रहा; जवान ने बुजुर्ग को ट्रेन से खींचकर बचाई जान

By Dinesh chourasiya

डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में 52 साल के बुजुर्ग का पैर फिसल गया। चलती ट्रेन में पैर फिसलने के बाद बुजुर्ग करीब 100 मीटर तक घसीट कर आगे तक पहुंच गया। इसी दौरान एक RPF जवान ने दौड़कर उसकी जान बचाई।

मामला बुधवार का है जब पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस में बुजर्ग चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बुजुर्ग को जवान ट्रेन के पहिए की तरफ जाने से बचाते दिख रहा है।

डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान प्रशांत दलाई ने एक बुजुर्ग यात्री की जान बचाई है।

ट्रेन की स्पीड बढ़ने से पैर फिसला

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग यात्री ने अपनी पत्नी और बेटी को जनरल कोच में बिठा दिया था। इसके बाद खुद चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। ट्रेन की स्पीड बढ़ने के कारण उसका पैर फिसल गया। इसके बाद प्लेटफॉर्म पर बुजुर्ग काफी आगे तक करीब 100 मीटर घसीटने लगा।

पूरी ताकत से प्लेटफॉर्म की ओर खींचा

इसी बीच RPF जवान प्रशांत दलाई ने बजुर्ग यात्री को गेट के हैंडल से लटका देखा। प्रशांत दलाई ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को हैंडल छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद यात्री की शर्ट पकड़ी और फिर पूरी ताकत से प्लेटफॉर्म की ओर खींचा।

जवान की बहादुरी की सराहना

इधर हादसे के बाद, ट्रेन की गति भी धीमी हो गई थी। यात्री को बचाने के बाद जवान ने उसे सुरक्षित ट्रेन में भी बैठा दिया। यह पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जवान की इस बहादुरी की सभी जगह सराहना हो रही है। प्रशांत ने इस घटना को भगवान की कृपा बताते हुए कहा कि वे इस पुण्य कार्य के लिए चुने गए।

Related Articles

Back to top button