
दिल्ली में BJP सरकार तय 48 सीटों पर बढ़त; सिसोदिया हारे, केजरीवाल भी हारे 27 साल बाद बड़ी जीत की ओर
By Dinesh chourasiya
दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। 4 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 48 और आम आदमी पार्टी (AAP) 22 सीटों पर आगे चल रही है।
इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। केजरीवाल को 3182 वोट से हराने वाले भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा अमित शाह से मिलने पहुंचे। आतिशी, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती, सौरभ भारद्वाज, अमानतुल्लाह खान और अवध ओझा पीछे चल रहे हैं।







भाजपा के वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा
भाजपा ने पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले वोट शेयर में 9% से ज्यादा का इजाफा हुआ। वहीं, AAP को 10% से ज्यादा का नुकसान हुआ है। कांग्रेस को भले ही एक सीट मिलती नहीं दिख रही, लेकिन वोट शेयर 2% बढ़ाने में कामयाब रही।
भाजपा की 40 सीट बढ़ीं, आप की 40 सीट घंटी भाजपा की पिछले चुनाव (2020) के मुकाबले 40 सीटें बढ़ीं। वहीं, AAP को 40 सीटों का नुकसान हुआ है। कांग्रेस इस बार भी खाली हाथ रहीं। एक भी सीट नहीं जीत सकी।




दिल्ली की 9 हॉट सीटें
| सीट | आम आदमी पार्टी | बीजेपी | आगे/पीछे |
| नई दिल्ली | अरविंद केजरीवाल | प्रवेश वर्मा | आप हारी |
| जंगपुरा | मनीष सिसोदिया | तरविंदर सिंह मारवाह | आप हारी |
| कालकाजी | आतिशी | रमेश बिधूड़ी | बीजेपी आगे |
| बाबरपुर | गोपाल राय | अनिल कुमार | आप आगे |
| शकूर बस्ती | सत्येंद्र जैन | करनैल सिंह | बीजेपी आगे |
| मालवीय नगर | सोमनाथ भारती | सतीश उपाध्याय | बीजेपी आगे |
| ग्रेटर कैलाश | सौरभ भारद्वाज | शिखा राय | बीजेपी आगे |
| ओखला | अमानतुल्लाह खान | मनीष चौधरी | आप आगे |
| पडपड़गंज | अवध ओझा | रवींद्र सिंह नेगी | बीजेपी आगे |




