Uncategorized

27 साल बाद दिल्ली में BJP सरकार संभव 70 सीटों में 45 पर भाजपा को बढ़त

By Dinesh chourasiya

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा 27 साल बाद सत्ता में वापसी करती दिख रही है। 2 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 45 और आम आदमी पार्टी (AAP) 25 सीटों पर आगे चल रही है।

AAP संयोजक केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर 8वें राउंड के बाद 238 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे हैं। दिल्ली दंगों वाली सीट मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट 40 हजार वोटों से आगे हैं। यहां दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन चौथे नंबर पर हैं।

इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनावों में AAP के प्रदर्शन पर तंज कसा। उन्होंने पोस्ट में लिखा- और लड़ो आपस में…

दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। 12 में भाजपा और 2 में केजरीवाल की सरकार बनने का अनुमान जताया गया।

2020 में केजरीवाल तीसरी बार CM बने थे, लेकिन शराब घोटाले में जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफा दे दिया। वे 4 साल 7 महीने और 6 दिन CM रहे। इसके बाद उन्होंने आतिशी को CM बनाया।

Related Articles

Back to top button