Uncategorized

रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर में IT रेड:सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के कमीशन एजेंट्स के घर-दफ्तर में कार्रवाई; 100 से अधिक अफसर कर रहे जांच

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग का छापा। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभागों की टीमों ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई के कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। रायपुर में सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के दफ्तर और घर पर रेड पड़ी है। आज (बुधवार) सुबह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नंबर प्लेट वाली वाइट और सिल्वर गाड़ियों से अधिकारी पहुंचे हैं। दस्तावेजों की जांच चल रही है।

रायपुर के राजीव नगर स्थित घर, जवाहर मार्केट स्थित ऑफिस, राठौर चौक स्थित गोदाम, कमीशन एजेंट्स के ऑफिस और रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम समेत भनपुरी स्थित राइस मिल पर कार्रवाई चल रही है। 100 से अधिक अफसर जांच कर रहे हैं।

एमपी नंबर प्लेट की गाड़ी से भी अफसर पहुंचे हैं। दस्तावेजों की जांच चल रही है।

टैक्स चोरी का मिला था इनपुट

आयकर विभाग को टैक्स चोरी का इनपुट मिला था। इसकी अब जांच की जा रही है। मप्र, महाराष्ट्र और उड़ीसा समेत तेलंगाना के IT अफसर इस कार्रवाई में शामिल हैं। हालांकि आयकर विभाग ने इस कार्रवाई पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

गोंदिया, काकीनाडा सहित 22 स्थानों पर आयकर छापेमारी

आयकर विभाग की कार्रवाई रायपुर के अलावा महाराष्ट्र के गोंदिया, आंध्रप्रदेश के काकीनाडा सहित कुल 22 स्थानों पर की गई है।

काराबोरियों के कमीशन एजेंट्स के घर और दफ्तर में तड़के इन गाड़ियों से अफसरों की टीम ने दबिश दी है।

छापेमारी में मध्यप्रदेश सहित चार राज्यों के 200 आईटी अफसर

इस आईटी छापेमारी में लगभग 200 आयकर अधिकारी शामिल हैं, जिनमें मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना से आए आईटी अधिकारी हैं। आयकर विभाग को शिकायत मिली थी कि कुछ कारोबारियों का अधिकांश कारोबार नगदी में होता है और बड़ी कर चोरी की जा रही है।

सुबह के वक्त आयकर विभाग की टीम पहुंची तो मार्केट के कई शॉप खुले नहीं थे।

Related Articles

Back to top button