Uncategorized

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव…रायपुर में कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द:भूपेश की मौजूदगी में दीप्ति ने भरा फॉर्म, दुर्ग में गृहमंत्री बोले-हम 10 निकाय जीत रहे

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग नगर निगमों में नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन है। बीजेपी कांग्रेस के प्रत्याशी रैली निकालकर नामांकन फॉर्म भर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में आज निकाय चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है। रायपुर में कांग्रेस की नामांकन रैली रद्द हो गई है। मेयर प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने बिना रैली के नामांकन फॉर्म भरा है। वहीं दुर्ग में गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी में मेयर प्रत्याशी अलका बाघमार ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि हम 10 निकाय जीत रहे हैं।

रायपुर में भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार मीनल चौबे और 70 वार्ड के पार्षद प्रत्याशी एक साथ नामांकन देने जाएंगे। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और दुर्ग में भी भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता रैलियों में शामिल होंगे।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में दीप्ति ने भरा नामांकन फॉर्म।

गांधी मैदान में कार्यकर्ता करते रहे इंतजार

नामांकन दाखिल करने के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल, रायपुर शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे और पूर्व निगम सभापति प्रमोद दुबे भी मौजूद रहे। इसके पहले कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन गांधी मैदान से रैली निकालने की योजना थी, जिसे स्थगित कर दिया गया। गांधी मैदान में कार्यकर्ता नेताओं का इंतजार करते रहे।

विजय शर्मा बोले- योग्य कार्यकर्ता को टिकट दिया

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ दुर्ग महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार नामांकन फॉर्म भरने कलेक्टर पहुंची। इस दौरान विजय शर्मा ने कहा कि योग्य कार्यकर्ता को टिकट दिया है। 10 निकाय हम जीत रहे हैं, जो वादा किया वो निभाया है। एक साल में जो विकास हुआ है, उसके आधार पर जनता के बीच जाएंगे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ दुर्ग महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार नामांकन फॉर्म भरने कलेक्टर पहुंची।

Related Articles

Back to top button