Uncategorized

रायपुर में 22 नग नायलॉन और चायनीज मांझा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार….

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर – पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 का उल्लंघन करने पर तेलीबांधा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गली नंबर 07 और गली नंबर 05 सिंधी कॉलोनी में दो दुकानों पर नायलॉन और चायनीज मांझा बेचा जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए जय भोले प्रोविजन और ईश्वर गिफ्ट कॉर्नर के संचालकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मनोज माखिजा (35 वर्ष) और ईश्वर नेभवानी (46 वर्ष) शामिल हैं। उनके कब्जे से कुल 22 नग नायलॉन और चायनीज मांझा बरामद किया गया है। यह सामग्री पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 का उल्लंघन करते हुए पाए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। गौरतलब है कि चायनीज मांझा का उपयोग न सिर्फ पर्यावरण बल्कि पक्षियों और इंसानों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है।

 

Related Articles

Back to top button