Uncategorized

भिलाई में चौहान ग्रीन वेली गार्ड के ऊपर चढ़ाई कार आरोपी को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

By Dinesh chourasiya

 

 

 

 

दिनांक 24/01/2025 को प्रार्थी दीपक आसटकर पिता रूपचंद आसटकर उम्र 23 वर्ष साकिन चौहान ग्रीन वेली ब्लाक बी 6 जुनवानी जिला दुर्ग (छ.ग.) आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 24/01/2025 के रात्रि करीबन 01:45 बजे घटना स्थल चौहान ग्रीन वेली मेन गेट जुनवानी चौकी स्मृतिनगर में आरोपी कार कं० सीजी 07 बीजे 8877 का चालक सचिन सिंह राजपुत रात्रि लगभग 01:00 बजे चौहान ग्रीनवैली गेट से बाहर जा रहा था तो गेट पर ड्यूटी पर तैनात गार्ड गनपत साहू के द्वारा गेट पर रोकने का प्रयास किया तो सचिन सिह राजपुत चिल्लाते हुए बोला कि अभी जा रहा हूं वापस आते समय अगर गेंट बंद मिला तो तुझे गेट सहित उड़ा दूंगा बोलकर अपनी कार को तेजी से चलाते हुए निकल गया। लगभग 01 सप्ताह पूर्व भी सचिन सिंह राजपुत की गाडी को रोक कर गार्ड गनपत साहू ने स्वयं का नाम एवं गाड़ी का नंबर रजिस्टर में एंट्री कराने बोला गया था जिसपर सचिन सिंह राजपुत वादविवाद कर गनपत साहू को दुबारा मेरी गाडी को रोका तो इसी कार को तेरे ऊपर चढाकर कर खत्म कर दूंगा की धमकी दिया था कि उसी रात लगभग 01:45 बजे एक कार को जुनवानी की ओर से चौहान ग्रीन वेली अंदर की ओर आते देख कर गार्ड गनपत साहू गेट को खोलने के लिये गेट के पीछे खडा था कि कार कं० सीजी 07 बीजे 8877 का चालक सचिन सिंह राजपुत अपने वाहन को जान से मारने की नियत से जानबूझ कर तेज गति से चलाते हुए लाकर लोहे के गेट को जोरदार ठोकर मारा जिससे लोहे का गेट गनपत साहू की छाती में लगा तथा गनपत साहू के दोनो पैर गेट में फंस गये तथा गनपन साहू गेट सहित खसीटते हुए दीवार से टकराकर गेट में दब गया था एवं सचिन सिंह राजपूत तेजी से कार सहित मौका से भाग गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया

थाना सुपेला प्रभारी  राजेश मिश्रा एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरविन्दर सिंह संधू द्वारा टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए चौहान ग्रीनवैली में छुपे आरोपी सचिन सिंह राजपूत को पुलिस ने हिरासत में लेकर चौकी स्मृतिनगर लाकर पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त कार क्र. सीजी 07 बीजे8877 को जप्त कर आरोपी को धारा 109 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर ज्युडिशियल पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button