Uncategorized

CG में  दिन में बढ़ने लगी गर्मी 3 डिग्री तक और बढ़ेगा तापमान:रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर में 5 डिग्री चढ़ा पारा; 4 दिन ऐसा ही मौसम

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम हाेने के साथ दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 34 डिग्री के आस-पास है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर सभी जगहों पर अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री तक बढ़ा हुआ है।

दुर्ग में अभी रात में ठंड महसूस हो रही है। यहां रात का तापमान 11.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ये सामान्य से 2.6 डिग्री तक कम है। अंबिकापुर में रात का तापमान सबसे कम 6.9 डिग्री दर्ज किया गया है। इस वजह से यहां अच्छी ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 2 दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। उत्तरी से ठंडी और समुद्र की ओर से नमी वाली हवा आने की परिस्थितियां फिलहाल नहीं दिख रही हैं। शुष्क हवा के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी बंगाल की खाड़ी में किसी तरह का सिस्टम नहीं बन रहा है। इस वजह से आने वाले तीन-चार दिन मौसम में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

रायपुर में नॉर्मल से 4 डिग्री अधिक दिन का पारा

प्रदेश में सभी जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ गया है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री ज्यादा है। रात का तापमान 15.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक रायपुर में आज दिन का पारा 32 डिग्री और रात का पारा 17 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।

अंबिकापुर में दिन का तापमान 6 डिग्री अधिक एक ओर जहां अंबिकापुर में रात का तापमान सबसे कम 6.9 डिग्री है लेकिन यहां दिन का तापमान औसत से करीब 6 डिग्री अधिक है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो नॉर्मल टेंपरेचर से अधिक रहा।

Related Articles

Back to top button