Uncategorized

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, दुर्ग दुर्ग रीजन के 10795 बिजली बकायादारों पर कार्रवाई कर वसूले 10 करोड़ से अधिक की राशि बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 8168 बकायेदारों की बिजली कटी

By Dinesh chourasiya

 

दुर्ग, 08 जनवरी 2025 – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत दुर्ग रीजन(दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा जिले) में विगत दिसंबर माह में एक महिने के भीतर 10795 घरेलू, गैरघरेलू एवं अन्य श्रेणी के निम्नदाब उपभोक्ताओं सेे 10 करोड़ 81 हजार रुपए की वसूली की गई। इस दौरान बार-बार ध्यान आकृष्ट कराये जाने के बावजूद बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 8168 बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गये।
गौरतलब है कि विद्युत कंपनी द्वारा अपने उपभोक्ताओं को निर्धारित समयावधि पर बिजली बिल के भुगतान के लिए ‘‘मोर बिजली एप’’ एवं अन्य ऑनलाइन सुविधाएं दी जा रही हैं। बिजली बिल के देयको के भुगतान में विलंब होने पर उपभोक्ताओं को बार-बार ध्यान आकृष्ट कराया जा रहा है, जिससे वे देयक समय पर जमा कर देवें। मैदानी अधिकारी एवं उनकी टीम बकायेदार उपभोक्ताओं के पास स्वयं पहुंचकर उनसे बिजली बिल जमा करने का अनुरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले घरेलू, गैरघरेलू एवं अन्य श्रेणी के बकायेदारों के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारियों की गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दुर्ग वृत्त के अंतर्गत जिसमें 06 विद्युत संभाग दुर्ग, अहिवारा, पाटन, बालोद, बेमेतरा एवं साजा शामिल हैं, से 6612 उपभोक्ताओं सेे दिसंबर 2024 में एक माह के भीतर 04 करोड़ 82 लाख रुपए से अधिक की वसूली की गई। बकाया भुगतान नहीं करने वाले 4430 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किये गये। इसी तरह दुर्ग शहर वृत्त के तीन संभागांे दुर्ग शहर, भिलाई पूर्व एवं भिलाई पश्चिम संभाग के अंतर्गत 4183 निम्नदाब उपभोक्ताओं सेे 05 करोड़ 18 लाख रुपए से अधिक की वसूली की गई। बकाया भुगतान नहीं करने वाले 3738 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किये गये।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि नियत समय पर बिजली बिल का भुगतान करें एवं विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही से बचें। उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि बिजली बिल जमा करने में विलंब ना करें। इससे ना केवल विभागीय कार्यों में असर पड़ता है, बल्कि क्षेत्र के विद्युतीय विकास कार्यों में भी बाधा पहुंचती है।

Related Articles

Back to top button