Uncategorized

CG में ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी भाजपा विधायक पर FIR दर्ज विधायक बोली कब्रिस्तान की जरूरत क्यों?

By Dinesh chourasiya

जशपुर से बीजेपी विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के जशपुर से बीजेपी विधायक रायमुनि भगत पर FIR हुई है। ये FIR ईसा मसीह के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में दर्ज की गई है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने विधायक को नोटिस जारी कर 10 जनवरी को अपना पक्ष रखने भी कहा है।

जशपुर की भाजपा विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ जब पुलिस ने केस नहीं किया तो 10 दिसंबर 2024 को कोर्ट में याचिका लगाई गई थी। अब बीएनएस की धारा 196, 299 और 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

कब्रिस्तान की जरूरत क्यों पड़ती है- रायमुनि

घटना बीते साल 1 सितंबर को आस्ता थाना इलाके के ढेगनी गांव में हुई थी। इस गांव में भुईहर समाज के सामाजिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में रायमुनि भगत शामिल हुईं थी। इस दौरान विवादित टिप्पणी करने का आरोप धर्म परिवर्तन कर चुके आदिवासी लगा रहे हैं।

उनका आरोप है कि, इस कार्यक्रम में संबोधन के दौरान विधायक ने ईसा मसीह पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर ईसा मसीह मरने के बाद जीवित हो सकते हैं, तो मतांतरितों को कब्रिस्तान की जरूरत क्यों पड़ती है?

पहले पुलिस ने FIR नहीं की थी

इस बयान को ईसा मसीह का अपमान बताते हुए मतांतरितों ने जिले के सभी थाना और चौकी में FIR दर्ज करने का आवेदन दिया था। इस पर पुलिस ने मामले की जांच के बाद विधायक के भाषण में कुछ विवादित नहीं पाया। आवेदकों को कोर्ट में अपील करने की सलाह दी।

इस पर ग्राम ढेगनी निवासी हेरमोन कुजूर ने 10 दिसंबर 2024 को जिला न्यायलय में याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता विष्णु कुलदीप ने 6 लोगों के बयान दर्ज कराने के साथ वीडियो की सीडी कोर्ट में पेश की।

जज अनिल चौहान ने याचिका लगाने वाले के आरोप को सुनवाई योग्य माना। सुनवाई के बाद विधायक रायमुनि भगत को नोटिस भेजा गया है। 10 जनवरी को कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रखने कहा गया है। वहीं इस मामले मे विधायक रायमुनी भगत ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

जनप्रतिनिधियों पर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का दायित्व

कोर्ट ने विधायक रायमुनि भगत को लेकर टिप्पणी की है कि निर्वाचित जनप्रतनिधि के ऊपर सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का दायित्व रहता है। लेकिन उन्होंने सार्वजनिक तौर पर धर्म विशेष या समुदाय के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है जो सही नहीं है।

Related Articles

Back to top button